herzindagi
How to exercise your face to look younger

उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

उम्र से कम दिखना हो या फेस फैट को कम करना, फेशियल योगा और एक्सरसाइज, इन सभी चीजों में कारगर है। खूबसूरत और जवां चेहरे के लिए, इन फेशियल एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 20:12 IST

उम्र से कम दिखने के लिए, महिलाएं कई जतन करती हैं। स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना हो, हेल्दी डाइट हो या फेशियल एक्सरसाइज, महिलाएं, उम्र से कम दिखने के लिए, कई चीजें करती हैं। स्किन को टाइट बनाए रखना हो या फेस फैट को कम करना हो, फेशियल योगा और एक्सरसाइज, काफी कारगर है। डबल चिन और उम्र से पहले लटकती हुई त्वचा, महिलाओं के लुक को खराब कर देती है। यहां हम आपको 3 ऐसी फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे को जवां बनाए रखने में आपकी मदद करेंगी। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

विंकिंग एक्सरसाइज  (What are the best exercises for Face Tightening)

face yoga for skin tighteninh

  • यह एक्सरसाइज, स्किन के ढीलेपन को कम करने में कारगर है। 
  • यह आंखों के आस-पास की मसल्स को टोन करती है।
  • इसे करने के लिए, आरामदायक पोजिशन में बैठ जाएं।
  • अपनी बांयी आंख बंद करें और दांयी आंख को खुला रखें।
  • अब खुली आंख से सीलिंग को देखें।
  • इस पोजिशन में 5-10 सेकेड रहें।
  • ब्रीदिंग नॉर्मल रखें।
  • फेशियल मसल्स को आराम दें।
  • इसी एक्सरसाइज को दोबारा दांयी आंख को बंद और बांयी आंख को खुला रखकर करें।
  • इसे 10 बार दोहराएं।

चीक प्लम्पिंग ( Face Exercise for Youthful Skin)

  • यह एक्सरसाइज, गालों की मसल्स को मजबूती देने और टोन करने के काम आती है।
  • इससे गालों में ब्लड फ्लो बढ़ता है।
  • यह लटके हुए गालों को कम करती है और स्किन को टाइट बनाती है।
  • इसे करने के लिए, अपन दांतों को होंठों से छिपाने की कोशिश करें।
  • ऐसा करते हुए 'O' की शेप बनाएं।
  • दांतों को आपको छिपा हुआ ही रखना है और जितना हो सके स्माइल करने की कोशिश करें।
  • इसे 5-7 बार करें।
  • अपनी इंडेक्स फिंगर को चिन पर रखें और स्माइल करते रहें।
  • अब सिर को पीछे की ओर झुकाएं और जबड़े की ऊपर की तरफ रखें।
  • इसे कम से कम 2 बार करें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- गाल और गर्दन की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए करें ये फेस योगा, झुर्रियां हो जाएंगी कम

फेस टैपिंग ( How to exercise your face to look younger)

face yoga for youthful skin

  • यह एक्सरसाइज भी चेहरे को जवां बनाए रखने में मदद करती है।
  • इसे करना भी बहुत आसान है।
  • सबसे पहले, अपने माथे पर धीरे-धीरे टैप करें।
  • उंगलियों की सहायता से टैप करते हुए धीरे-धीरे चेहरे के नीचे की तरफ आएं।
  • गालों और जॉ लाइन पर भी टैप करें।
  • ऐसा आपको बिल्कुल हल्के हाथों से करना है।
  • इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। 

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

 

इन फेशियल एक्सरसाइज की मदद से, आप चेहरे को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।