Juhi Chawla Fitness Secret: 58 की उम्र में भी जूही चावला कैसे दिखती हैं यंग? सामने आया फिटनेस सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) को देखकर अक्सर हम सभी के मन में यही सवाल आता है कि आखिर 58 की उम्र में वो इतनी फिट, एक्टिव और फ्रेश कैसे नजर आती हैं। आज के समय में जहां लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं, खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से सेहत पर उनकी असर पड़ रहा है, वहीं, जूही चावला की लाइफस्टाइल वाकई हैरान करने वाली है।
हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि पिछले 20 सालों से एक आदत उनकी लाइफ का हिस्सा बनी हुई है। इसी वजह से वो फिजिकली और मेंटली फिट हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस के राज के बारे में-
-1782188191867.jpg)
20 साल से कर रही हैं योग
जूही चावला ने बताया कि वो पिछले 20 साल से नियमित रूप से योग कर रही हैं। हालांकि शुरुआत उनके लिए भी आसान नहीं थी। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तब कई आसन करते समय उनके शरीर में दर्द होने लगता था। कई बार तो वो साेच में पड़ जाती थीं कि आखिर इसका फायदा क्या है? लेकिन अभ्यास करते-करते उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट दिखने लगे।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करेगी Malaika Arora की ये 10 मिनट वाली एक्सरसाइज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
शवासन से मिलता था सबसे ज्यादा सुकून
जूही ने ये भी बताया कि योग सेशन में सबसे बाद में किया जाने वाला शवासन उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इससे उन्हें आराम भी मिलता था। समय के साथ योग उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- PCOD में लाख कोशिशों के बाद कम नहीं हो रहा है वजन? फैंसी डाइट से नहीं इस देसी चूर्ण से पिघलेगी चर्बी
सिर्फ शरीर नहीं, मन को भी मिलता है फायदा
जूही का कहना है कि योग केवल शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं है। इससे उन्हें मेंटल पीस भी मिलता है। अगर हम रोजाना योग करेंगे तो पॉजिटिविटी बनी रहती है।
-1782188203538.jpg)
तनाव भरी जिंदगी में क्यों जरूरी है योग?
आजकल ज्यादातर लोग काम के दबाव, जिम्मेदारियों और भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं। ऐसे में स्ट्रेस होना तो लाजमी है। अगर आपको अपनी लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाना है तो योग जरूर करना चाहिए। इससे आपको नई एनर्जी भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा पसीना बहाने से तेजी से पिघलती है शरीर की चर्बी? जानिए इस बड़े मिथक का सच
फिटनेस के लिए जरूरी है नियमितता
जूही ने बताया कि किसी भी फिटनेस रूटीन का फायदा तभी मिलता है, जब उसे लगातार किया जाए। सिर्फ कुछ दिनों तक योग या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर रोज थोड़ा समय निकालकर योग किया जाए तो शरीर और मन दोनों को ही फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- GYM जाने का समय नहीं मिलता? किचन में काम करते-करते करें ये एक्सरसाइज
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आप फिट रहें तो योग को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।