Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करेगी Malaika Arora की ये 10 मिनट वाली एक्सरसाइज, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Weight Loss Tips: बॉलीवुड में जब भी सबसे फिट एक्ट्रेस की बात होती है तो Malaika Arora का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मलाइका अरोड़ा की उम्र भले ही 52 साल है, लेकिन उन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है। आज भी वो 30 की ही लगती हैं। उनकी इस फिटनेस का राज उनकी रूटीन और डाइट है। आज के समय में हर कोई मलाइका जैसा फिगर पाना चाहता है। इसके लिए वे जिम करते हैं। स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन फॉलो करते हैं।
अगर आप भी मलाइका जैसी बॉडी पाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी है, जिससे आपका बेली फैट चुटकियों में गायब हो जाएगा और आपका फिगर भी कमाल का लगेगा। आइए इस एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं-
-1772445420417.jpg)
क्या है ये 10 मिनट वाली एक्सरसाइज?
मलाइका अरोड़ा का कहना है कि वजन कम करने के लिए घंटों जिम में रहना जरूरी नहीं है। आप ये 10 मिनट की चाइनीज एक्सरसाइज से भी मोटापे को कम कर सकती हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में 10 मिनट की चाइनीज Tai Chi एक्सरसाइज के बारे में बताया है। इसे करने से शरीर की एनर्जी बनी रहती है और बॉडी भी शेप में आ जाती है।
View this post on Instagram
शोल्डर ट्विस्ट और ओपनिंग मूवमेंट
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं
- गर्दन को धीरे-धीरे दाएं और बाएं तरफ झुकाएं
- कंधों को आगे और पीछे गोल-गोल घुमाएं
- गहरी सांस लें और धीरे-धीरे करके छोड़ें
यह भी पढ़ें- रमजान के 30 दिनों में 5kg वजन कैसे कम करें? जानिए सीक्रेट डाइट प्लान
इससे गर्दन और कंधों की जकड़न कम होती है। लंबे समय तक बैठने से जो अकड़न होती है, उससे भी राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
स्टैंडिंग स्पाइनल ट्विस्ट
- इसे करने के लिए पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें।
- हाथ को ढीला छोड़ दें
- कमर से शरीर को धीरे-धीरे राउंड-राउंड घुमाएं
इससे रीढ़ की हड्डी में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। पेट के हिस्से को हल्की मूवमेंट मिलती है। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए कर रही हैं डाइटिंग, तो पहले ही जान लें शरीर के ये संकेत
आर्म फ्लैपिंग और शोल्डर लिफ्ट
- इसके लिए दोनों हाथ काे सामने से ऊपर उठाएं
- फिर ढीला छोड़ते हुए नीचे लाएं
- कंधों को ऊपर उठाकर रिलैक्स करें
इससे थकान कम होती है और एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है।
-1772445443588.jpg)
टॉर्सो बेंड और स्ट्रेच
- इसे करने के लिए सबसे पहले शरीर को धीरे से आगे झुकाएं
- फिर हल्का सा पीछे की ओर स्ट्रेच दें
- दाएं और बाएं साइड में भी झुकें
- हर स्टेप के साथ गहरी सांस लें।
इससे कमर और सीने में जमी चर्बी कम होती है और बॉडी पोश्चर भी सुधरता है। साथ ही ये बेली फैट को भी कम करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें- अगले 30 दिन अगर आप रोज 3 लीटर पानी पिएंगी तो क्या होगा? शरीर में होने वाले 4 बड़े बदलाव जानें
लेग स्ट्रेच
- एक पैर आगे रखें, दूसरा पीछे
- अब आगे वाले घुटने को हल्का मोड़ लें
- फिर पैर बदलें
- आप साइड में भी हल्का स्ट्रेच कर सकती हैं।
इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होते हैं।
जंपिंग
- सबसे लास्ट में एक्ट्रेस जंप करती हैं
- इसके लिए एड़ी और पंजों के बल हल्के-हल्के छोटे जंप करें।
इसे करने से एनर्जी मिलती है और पूरी बॉडी का फैट भी कम होता है।
तो अगर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसा परफेक्ट फिगर पाना चाहती हैं तो ये 10 मिनट वाली एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।