Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

PCOD में लाख कोशिशों के बाद कम नहीं हो रहा है वजन? फैंसी डाइट से नहीं इस देसी चूर्ण से पिघलेगी चर्बी

PCOD में वजन कम करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही खान-पान और हेल्दी हैबिट्स की मदद से ऐसा किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर में मौजूद कुछ बीजों से बना सकती हैं और जिसकी मदद से आसानी से पीसीओडी में शरीर पर जमी जिद्दी चर्बी को कम किया जा सकता है।
Updated:- 2026-06-19, 21:21 IST
image

अक्सर लड़कियां ऐसा मान लेती हैं कि अगर उन्हें PCOD है, तो उनका वजन अधिक ही रहेगा या फिर PCOD में शरीर की चर्बी को कम करना पॉसिबल नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक PCOD में वजन कम करना मुश्किल होता है, लेकिन यह मान लेना कि PCOD के साथ आप वजन कम ही नहीं कर पाएंगी या इस कंडीशन में वजन बढ़ा ही रहता है, ये पूरी तरह से गलत है। असल में PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करना मुश्किल होता है। इस हेल्थ कंडीशन में कई हार्मोन्स उपर-नीचे हो जाते हैं, जिनका असर हमारी स्किन, बालों, वजन, फर्टिलिटी और मूड समेत कई चीजों पर होता है। ऐसे में आमतौर पर लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है।
अगर आपको पीसीओडी है और आप वजन कम करने की सोच रही हैं, तो यहां हम आपको एक ऐसे देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर में मौजूद कुछ बीजों से बना सकती हैं और जिसकी मदद से आसानी से पीसीओडी में शरीर पर जमी जिद्दी चर्बी को कम किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

PCOD में वजन कम करने के लिए देसी चूर्ण

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह देसी चूर्ण हार्मोन्स को बैलेंस करता है, क्रेविंग्स को कम करता है, स्किन और हेयर हेल्थ को सुधारता है।
  • इसमें हेल्दी फैट्स और मिनरल्स होता है। आमतौर पर पीसीओडी में हार्मोनल इंबैलेंस, क्रेविंग्स और मेटाबॉलिज्म के सुस्त होने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में रोजाना इस चूर्ण को लेने की छोटी सी आदत वजन कम कर सकती है।
  • इससे डाइजेशन में सुधार होता है और ब्लोटिंग भी कम होती है। यह वजन कम करने की कोई जादुई दवा नहीं है। हालांकि, यह वेट मैनेजमेंट में मदद जरूर कर सकता है।

Main (7)

  • इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं और ऐसे में यह भूख कंट्रोल कर सकता है और बार-बार स्नैकिंग करने की आदत कम होती है।
  • पीसीओडी में ब्लड शुगर स्पाइक काफी आम है। इस चूर्ण को लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है और कब्ज की दिक्कत दूर होती है। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और कुल कैलोरी इनटेक भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से इंबैलेंस हो गए हैं हार्मोन्स? इन आसान हैक्स से करें मैनेज

घर पर कैसे तैयार करें यह देसी चूर्ण

 pumkin seeds for women

  • आपको फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और तरबूज के बीज लेना है।
  • इन सभी चीजों को अलग-अलग ड्राई रोस्ट करना है।
  • अब इसे ठंडा होने दें।
  • इसे पीसकर इसका एक पाउडर बना लें।
  • इसका 1 टीस्पून एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
  • आपको कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है।
  • हालांकि, इसके साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- डियर लेडीज! रोज 10 मिनट की ब्रीदिंग एक्सरसाइज से बैलेंस होंगे हार्मोन्स, आज ही से करें शुरू

 

एक्सपर्ट का कहना है कि इस देसी नुस्खे से आपके हार्मोन्स बैलेंस होंगे और आप आसानी से वजन कम कर पाएंगी। हालांकि, सही डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना और तनाव से दूर रहना भी बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।