Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

GYM जाने का समय नहीं मिलता? किचन में काम करते-करते करें ये एक्सरसाइज

अगर आपके पास भी जिम जाने का समय नहीं है? ऐसे में वजन कम करने और खुद को फिट रखने के लिए आप किचन में काम करते-करते इन आसान एक्‍सरसाइज को कर सकती हैं। जी हां, इन एक्‍सरसाइज की मदद से किचन के काम के साथ फिटनेस भी बनाए रखें।
Updated:- 2026-06-15, 20:50 IST
image

आज के समय में कई महिलाएं बढ़ते वजन से परेशान है। बढ़ते वजन से न सिर्फ खूबसूरती कम होती है, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती हैं। ऐसे में महिलाएं वजन तो कम करना चाहती हैं, लेकिन घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। अगर आप भी वजन कम करके फिट रहना चाहती हैं, लेकिन एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं, तो खुश हो जाइए, क्योंकि आपका किचन ही आपकी छोटी-सा फिटनेस जोन बन सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप खाना बनाते समय या किचन का काम करते-करते भी कर सकती हैं। इन एक्‍सरसाइज के बारे में हमें फिटमॉम क्लब की न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन बता रही हैं।

workout while kitchen work

एक्‍सरसाइज नंबर-1

  • अगर आप फिट रहना चाहती हैं, इस एक्‍सरसाइज को सब्जियां काटते हुए करें।
  • खड़े रहने की बजाय पद्मासन या सुखासन में बैठकर सब्जियां काटें।
  • ऐसा करने से पोश्चर सही रहता है और हिप्स और पैरों की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है।

एक्‍सरसाइज नंबर-2

  • नीचे से सामान उठाते समय स्क्वाट करें।
  • जब भी फर्श से कोई सामान उठाना हो, कमर को झुकाने के बजाय घुटनों को मोड़कर स्क्वाट की मुद्रा में बैठें।
  • ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी सुरक्षित रहती है और पैरों और ग्‍लूट्स की मसल्‍स को मजबूती मिलती है।

एक्सरसाइज नंबर- 3

  • सब्जी पकने का इंतजार न करें।
  • जब खाना पक रहा हो, तब कार्फ रेस एक्‍सरसाइज करें।
  • इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और शरीर एक्टिव रहता है।

exercise in kitchen

एक्सरसाइज नंबर- 4

  • सफाई करते समय माइंडफुल रहें।
  • घर की सफाई को सिर्फ एक काम न समझें, बल्कि सफाई करते वक्त सिर्फ सफाई पर ध्यान दें और अपनी सांसों को महसूस करें।
  • ऐसा करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- वर्कआउट के लिए नहीं मिलता है वक्त, किचन में ही करें ये 3 एक्सरसाइज

एक्‍सरसाइज के फायदे

  • किचन के रोजमर्रा के कामों को मिनी वर्कआउट में बदलकर आप कई फायदे पा सकती हैं।
  • एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
  • शरीर को एक्टिव रख सकती हैं।
  • जोड़ों और मसल्‍स को मजबूत बना सकती हैं।
  • मन को शांत भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हाउसवाइफ्स किचन में खाना बनाते समय करें ये 3 एक्‍सरसाइज, कमर की चर्बी होगी गायब; मिलेगा परफेक्ट Figure

आप किचन में काम के दौरान इन एक्‍सरसाइज को करके फिट रह सकती हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि ये एक्‍टिविटी रेगुलर एक्‍सरसाइज का विकल्‍प नहीं हैं, लेकिन दिनभर एक्टिव रहने का अच्‍छा तरीका है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।