Yasmin Karachiwala Tips: महंगी क्रीम से नहीं चेहरे की झुर्रियों से फ्री में छुटकारा पाएं, करें सिर्फ ये 1 उपाय

चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियां किसी भी महिला को अच्छी नहीं लगती है और महिलाएं इससे बचने के उपायों की तलाश में रहती हैं। हालांकि बाजार में कई तरह की एंटी-एजिंग क्रीम मौजूद हैं लेकिन इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से केमिकल के चलते चेहरा खराब हो सकता है और महंगी होने के कारण यह जेब पर भारी पड़ती है। ऐसेे में क्या किया जाए? ज्यादातर महिलाओं के मन में यह सवाल होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसका इलाज फ्री में घर बैठे आसानी से कर सकती हैं। जी हां सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइजेज लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से चेहरे की झुर्रियों, खासतौर पर आंखों और होंठों पर होने वाली फाइन लाइन्स को दूर कर सकती हैं।
यास्मीन कराचीवाला ने झुर्रियों को कम करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''हम सभी चाहते हैं काश! पिलाटे्स या जिम करते समय हमारा चेहरा भी आसानी से टोन हो जाता? जब आप फाइन लाइन्स को कम करने के लिए कई तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करना शुरू कर सकती हैं तो आपको चेहरे की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। फेशियल एक्सरसाइज झुर्रियों को कम करने और नए फाइन लाइन्स को बनने से रोकने के लिए बहुत प्रभावी मानी जाती हैं। कुछ एक्सरसाइज से चेहरे के ऊपरी हिस्से को मजबूत और टोन करने में मदद मिलती है। यह आंखों के नीचे की फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स को कम करती है और रोकती है।''
इसे जरूर पढ़ें: ये 4 फेशियल एक्सरसाइज रोजाना करेंगी तो 45 की उम्र में 30 की दिखेंगी
आंखों की फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स के लिए एक्सरसाइज
View this post on Instagram
फ्लर्टी आइज
आंखों के नीचे इंडेक्स फिंगर रखें, दांतों को होंठों से कवर करें और ऊपर और नीचे के होंठों को एक-दूसरे से दूर खींचें। छत की ओर देखें और जितना हो सके आंखों को फड़फड़ाएं। आपको इसे करते समय आंखों के नीचे मसल्स को इंगेज महसूस करना होगा।
30 सेकंड x 2 सेट में करें।
एक्यूप्रेशर पॉइंट
आईब्रोज के बीच इंडेक्स फिंगर को रखें। इस पॉइंट को प्रेस करने से इस हिस्से का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जो त्वचा की टोन में सुधार करता है। यह एक्सरसाइज तनाव को कम करने में मदद करती है और बेहतर नींद को बढ़ावा देती है। 10 बार क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज करें और फिर रिलैक्स करें। दोनों साइड से ऐसा 10 बार करें।
नीचे दी गई दोनों एक्सरसाइज नाक और होंठ के बीच की फाइन लाइन्स को कम करने और रोकने में मदद करती हैं। यह गाल, चिन और गर्दन के हिस्से को भी लिफ्टअप करती हैं।
फाइन लाइन्स के लिए
मुंह से 'O' शेप बनाने के लिए दांतों को होंठों से कवर करें। दांतों को छिपाते समय बड़ी स्माइल दें।
6 बार 2 सेट में दोहराएं
डबल चिन के लिए
चेहरे को स्माइल शेप का बनाते हुए इंडेक्स फिंगर को चिन पर रखें। जब तक आप सिर को पीछे की ओर झुका सकती हैं तब तक जबड़े को ऊपर-नीचे करना शुरू करें। फिर रिलैक्स करें और दो बार इसे दोहराएं।
पफर फिश
अपने गालों को फुलाएं और 30 सेकंड के लिए प्रत्येक गाल पर धीरे से टैप करें। यह आपके चेहरे को एक अच्छा स्ट्रेच देता है और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए ये 4 योग करें, चेहरा हो जाएगा दुबला-पतला और सुंदर
वॉवल्स बोलें
जितना हो सके अपने होंठों को फैलाने के लिए "EE", "OO" और "AH" कहें। इसे 10 बार दोहराएं। याद रखें, आपके मुंह और होंठों की मूवमेंट ज्यादा होनी चाहिए। यह एक्सरसाइज मौजूदा झुर्रियों को कम करती है और होंठों और मुंह के आसपास की झुर्रियों को होने से भी रोकती है। रिलैक्स करें और फिर से दोहराएं।
यास्मीन का कहना है कि ''मुझे पता है कि आपको आज इसे करना थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन कल यह एक्सरसाइज आपके चेहरे को झुर्रियों से मुक्त बना देंगी।'' आप यास्मीन के वीडियोज को देखकर इन एक्सरसाइज को आसानी से कर सकती हैं।
आप भी इन एक्सरसाइज को करके आंखों, होंठों के साथ पूरे चेहरे की झुर्रियों को आसानी से दूर कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।