डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए ये 4 योग करें, चेहरा हो जाएगा दुबला-पतला और सुंदर

चेहरे पर फैट का होना बहुत आम बात है। फैट आपके गालों, जबड़े पर या फिर ठोड़ी पर जमा हो सकता है। कई बार ठोड़ी पर इतना अधिक फैट जमा हो जाता है कि ‘डबल चिन‘ का भ्रम होने लगता है। चेहरे पर जमा फैट के कारण, हम अपने आपको पूरी तरह से प्यार नहीं कर पाते हैं। हम इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी क्षमतानुसार सब कुछ करना चाहते हैं। ठीक है, अगर हम अपने चेहरे को एक बेहतर शेप देना चाहते हैं, तो इस दिशा में पहला कदम यह होना चाहिए कि हम अपने विचारों को शेप में लाएं। सभी खामियों के साथ खुद से प्यार करें और उन्हें सिर्फ इसलिए बदल दें, क्योंकि आप खुद को और बेहतर, और अधिक हेल्दी बनाने के लिए एक कदम उठाना चाहते हैं। बहुत सारी ऐसी योग तकनीकें हैं जो चेहरे की मसल्स को एक्सरसाइज करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं। इन योगासन के बारे में हमें योग संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर हंसाजी जयदेव योगेंद्र जी बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गर्दन के फैट ने ब्यूटी कर दी है कम तो बस '1 हफ्ता' करें ये काम
1. चलो, आकाश को चूमें
यह सरल व्यायाम आपके जबड़े को एक बेहतर स्वरूप देने में और डबल चिन से छुटकारा पाने की दिशा में चमत्कारिक नतीजे दे सकता है।
- इसे करने के लिए किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठें और धीरे से आसमान की ओर देखें।
- अपने होठों को ऐसा आकार दें, जैसे आप आकाश को चूमने की कोशिश कर रहे हैं।
- इस सरल एक्सरसाइज को 2-3 मिनट तक करें और रिलैक्स करें।
2. सहज कंठ भावासन
योग इंस्टीट्यूट ने इन सरल अभ्यासों को डिजाइन किया है जिनका अभ्यास वार्म-अप रूटीन के रूप में किया जा सकता है। ये अभ्यास बहुत सरल हैं और इन्हें कोई भी कर सकता है। यहां गर्दन को ध्यान में रखते हुए अभ्यास सुझाए गए हैं। यह सुनिश्चित करें कि आप इन अभ्यासों को आहिस्ता-आहिस्ता और आराम के साथ करें, क्योंकि गर्दन बहुत संवेदनशील है। झटकेदार मूवमेंट से बचें।
- इसके लिए, आप गर्दन को धीरे-धीरे घुमाते हुए अभ्यास की शुरुआत करें।
- ठोड़ी को बाएं कंधे की ओर ले जाएं, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, इसे पीछे की ओर ले जाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए ठोड़ी को दाएं कंधे की ओर लाएं और धीरे-धीरे छाती की ओर ले जाएं।
- अपनी गर्दन को तीन बार घड़ी की दिशा में और तीन बार घड़ी की उलटी दिशा में घुमाएं।
- आप अपनी गर्दन को दाएं और बाएं कंधे की तरफ घुमाते हुए भी अभ्यास कर सकते हैं।
- सुनिश्चित करें कि यह अभ्यास आहिस्ता-आहिस्ता और अपनी सांसों के उतार-चढ़ाव के साथ किया जाए।
3. सिंह मुद्रा
यह एक और आसान मुद्रा है जो सीधे चेहरे की मसल्स को लक्षित करती है। इस मुद्रा से चेहरे की मसल्स को एक अच्छा स्ट्रेच मिलता है, जिससे इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट कम होता है।
- इसके लिए अपनी जीभ को बाहर रखते हुए अपने मुंह को जितना हो सके उतना खोलें और फैलाएं।
- भौहों के केंद्र पर अपनी टकटकी को स्थिर रखें और 30-40 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
- यह तुरंत आपके चेहरे को ताजा और ऊर्जावान कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: मोटे गालों को पतला करने के लिए 3 बेस्ट एक्सरसाइज, चेहरे पर आएगी चमक और कम होगा Face Fat
4. उष्ट्रासन
लोकप्रिय रूप से इसे ऊंट मुद्रा के रूप में भी जाना जाता है, यह गले के आसपास के क्षेत्र को फैलाने में मदद करता है। यह सीधे डबल चिन और जबड़े को लक्षित करता है, जिससे आपके चेहरे से समग्र रूप में फैट कम हो जाती है।
- इसके लिए अपने घुटनों पर बैठें और अपनी पीठ के निचले हिस्से को सहारा देते हुए पीछे की ओर झुकें।
- अपनी दोनों एडियों को पकड़ें और अपने पेट को आगे की तरफ ले जाने का प्रयास करें।
- इससे पीछे की तरफ आपका झुकाव और गहरा होता जाएगा।
- सिर को पीछे लटका दें और इस तरह ब्लड सर्कुलेशन सिर की ओर होने लगेगा।
- 8-10 सांस लेने के बाद आराम करें।
एक नियमित और सुसंगत अभ्यास से आप वांछित परिणाम हासिल कर सकते हैं। अच्छी तरह से सांस लें, बेहतर तरीके से अभ्यास करें और इन सबसे ऊपर जरूरी यह है कि खुद से प्यार करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।