शार्प जॉलाइन के लिए रोजाना करें ये फेस योगासन

बहुत सारी महिलाएं चेहरे की चर्बी से परेशान रहती हैं। कई बार ज्यादा वजन के कारण भी चेहरे की चर्बी बढ़ने लगती है। चर्बी के कारण न सिर्फ सुंदरता कम होती है, बल्कि आप उम्र से बड़ी भी दिखने लगती हैं।
ऐसे में महिलाएं परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक तरीकों को अपनाती हैं। लेकिन, इससे शरीर को कई तरह के साइड इफेक्ट्स को झेलना पड़ता है। अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फेस योगा की मदद से आप शार्प जॉलाइन पा सकती हैं और चेहरे की खूबियों को नेचुरली बढ़ा सकती हैं।
फेस योगा एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें चेहरे और गर्दन की एक्सरसाइज शामिल हैं। इससे चेहरे की मसल्स टोन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स कम और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। आज हम आपको शार्प जॉलाइन पाने वाले ऐसे ही कुछ फेस योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''जिस तरह योगासन फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार के लिए कई मसल्स और शरीर के अंगों पर काम करते हैं, उसी तरह फेस योगा विशेष रूप से चेहरे, गर्दन और चिन की मसल्स पर फोकस करता है। ये फेस योगासन शार्प जॉलाइन पाने में मदद करते हैं। जब भी मेरे पास समय होता है, तब मैं इसे करती हूं। इसे मैं कार में या किसी इवेंट से पहले आसानी से कर सकती हूं।''
फिश फेस
View this post on Instagram
- पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- फिश फेस बनाएं।
- चेहरे को ऊपर की ओर करें।
- अब ऊपर की ओर 10-15 सेकंड के लिए देखें।
- फिर दूसरी तरफ से दोहराएं।
- जल्द रिजल्ट पाने के लिए रोजाना 2 मिनट योगासन करें।
इसे जरूर पढ़ें:फेस फैट कम करके शार्प जॉलाइन पाने के लिए ये 5 एक्सरसाइज करें
चीक लिफ्ट्स
- कंधों को रिलैक्स करके सीधी बैठ जाएं।
- आप इस फेस योगा को खड़े होकर भी कर सकती हैं।
- होंठों को बंद रखते हुए जितना हो सके स्माइल करें।
- उंगलियों को चीकबोन्स के ऊपर रखें।
- उंगलियों से गालों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
- 5 सेकंड के लिए लिफ्ट करके रखें और छोड़ें।
- इसे 10 बार दोहराएं।
स्माइलिंग फिश फेस
- आराम से बैठें और जितना हो सके स्माइल करें।
- गालों को अंदर की ओर करें।
- फिर मुंह खोलकर स्माइल करें।
- इस मुद्रा को 5 सेकंड तक रहें और रिलैक्स करें।
- इस योग को 10 बार दोहराएं।
जॉ रिलीज
- पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- रिलैक्स करें और अपनी आंखें बंद कर लें।
- नाक से गहरी सांस लें।
- धीरे-धीरे सांस छोड़ें और अपना मुंह चौड़ा करें।
- जीभ को नीचे की ओर चिन के पास करने की कोशिश करें।
- इस पोजिशन में कुछ सेकंड रुकें।
- सांस लें और धीरे से अपना मुंह बंद करें।
- इसे 5-10 बार दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें:मोटे चेहरे को पतला और शार्प जॉलाइन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
फेशियल योग मसाज
- फेशियल ऑयलया मॉइश्चराइजर की कुछ बूंदे अपनी उंगलियों पर लगाएं।
- हल्के स्ट्रोक का इस्तेमाल करते हुए गालों को कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- यह मसाज ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करती है और चेहरे की मसल्स को रिलैक्स करती हैं।
आप भी इन फेस योगा की मदद से चेहरे की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।