योगा व्हील की मदद से किए जा सकती हैं ये तीन एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करते हुए अगर आप योगा व्हील की मदद लेते हैं तो इससे आपको अधिक बेहतर स्ट्रेच मिलता है। आप योगा व्हील की मदद से कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

benefits of the wheel pose

आज के समय में हम सभी खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। इसमें योग को एक प्रभावशाली तरीका माना जाता है। अमूमन योगाभ्यास के दौरान लोग कई तरह के योगासनों का अभ्यास करते हैं। कई बार योग के दौरान बेहतर रिजल्ट पाने के लिए हम कई तरह के प्रॉप्स का सहारा लेते हैं। इन्हीं में से एक है योगा व्हील।

योगा व्हील ना केवल बॉडी की बेहतर स्ट्रेचिंग में मदद करता है, बल्कि इसे एक्सरसाइज के दौरान कई अलग-अलग तरीकों से भी किया जा सकता है। जी हां, अगर आप चाहें तो अपने फिटनेस सेक्शन को योगा व्हील की मदद से बहुत अधिक बेहतर बना सकते हैं। यह आपकी बॉडी के अलग-अलग पार्ट को स्ट्रेन्थन करने में भी मदद करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप योगा व्हील की मदद से करके बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं-

बैकबेंड स्ट्रेच (Backbend Stretch)

What are yoga wheels used for

योगा व्हील की मदद से जब आप बैकबेंड स्ट्रेच करते हैं तो इससे आपकी स्पाइन, चेस्ट, शोल्डर और पेट की मसल्स पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इससे रीढ़ की हड्डी की फ़्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है और लंग कैपेसिटी भी बढ़ती है। बैकबेंड स्ट्रेच (बैक फैट एक्सरसाइज)करने के लिए आप पहले अपने पैरों को अपने सामने फैलाकर फर्श पर बैठें। अब आप योग व्हील को अपनी पीठ के पीछे रखें, अपनी स्पाइन के साथ इसे एलाइन करें। धीरे-धीरे पीछे झुकें, जिससे व्हील आपकी बैक को सहारा दे सके। अब अपनी बाहों को अपने सिर के ऊपर फैलाएं। डीप स्ट्रेचिंग के लिए और भी पीछे झुकें। अब गहरी सांस लें और 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस स्थिति में रहें।

इसे भी पढ़ें: PCOD में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये 10 लक्षण

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच (Hip Flexor Stretch)

हिप फ्लेक्सर स्ट्रेच हिप फ्लेक्सर्स और क्वाड्रिसेप्स बेहतर तरीके से स्ट्रेच होते हैं, जिससे हिप्स की मोबिलिटी में सुधार होता है। हिप फ्लेक्सर स्ट्रेचकरने के लिए सबसे पहले एक घुटने पर बैठें और 90 डिग्री का कोण बनाते हुए दूसरा पैर अपने सामने रखें। अब योग व्हील को पीछे की थाइज के नीचे रखें। धीरे से अपने हिप्स को आगे की ओर धकेलें, पीछे के पैर के हिप फ्लेक्सर में स्ट्रेच महसूस करें। आप 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस स्थिति में रहें। फिर पैर बदलकर दूसरे पैर से भी ऐसा करें।

प्लैंक रोल-आउट (Plank Roll Out)

What exercise is good with yoga

योगा व्हील की मदद से प्लैंक रोल-आउट करना भी एक अच्छा विचार है। जब आप प्लैंक रोल-आउट करते हैं तो इससे एक साथ आपकी कोर, शोल्डर और आर्म्स की स्ट्रेन्थ बढ़ती है। इतना ही नहीं, इससे आपकी बॉडी बैलेंसिंग भी बेहतर होती है। प्लैंक रोल-आउट करने के लिए सबसे पहले योग व्हील पर अपने हाथों से प्लैंक स्थिति में शुरुआत करें। धीरे-धीरे व्हील को आगे की ओर और फिर अपने शरीर की ओर वापस रोल करें। इस दौरान अपने कोर को स्टेबल और स्ट्रॉन्ग बनाए रखें। आप इसे अपनी क्षमतानुसार 10-15 बार दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2024: 12 आसनों का योग होता है सूर्य नमस्कार, जानें हर आसन के अलग-अलग फायदे

योगा व्हील की मदद से इन बेहतरीन एक्सरसाइज को किया जा सकता है, लेकिन अगर आप एक बिगनर हैं तो ऐसे में आप इन्हें एक्सपर्ट की देख-रेख में ही करें, अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP