आजकल लगातार बैठे रहने की वजह से महिलाओं का न सिर्फ मोटापा बढ़ रहा है बल्कि पूरी बॉडी का शेप भी खराब हो जाती है। हालांकि, महिलाएं अपना वजन तो कम कर लेती हैं, लेकिन वे अपने मटे हाथ या फिर उंगलियों को कम नहीं कर पाती हैं। मोटे हाथ वैसे तो अच्छे लगते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है जब आप वजन तो कम कर लेती हैं, पर हाथ की चर्बी या फिर उंगलियों का शेप कम नहीं होता है। इसकी वजह से महिलाएं अपनी उंगलियों में रिंग पहनने के बाद चर्बी बाहर निकल जाती है और हाथ बेकार नजर आने लगते हैं। इसलिए समय के साथ हाथों पर ध्यान देना और एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है।
हालांकि, कई महिलाओं को लगता है कि हाथों का मोटापा कम करना काफी मुश्किल है, लेकिन एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना कहते हैं कि आप आसानी से कुछ एक्सरसाइज से हाथों के फैट को कम तो नहीं कर सकते, लेकिन एक्सरसाइज की सहायता से उन्हें शेप जरूर दिया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताए गए कुछ ऐसे वर्कआउट के बारे में बताते हैं, जिन्हें हाथों या फिर उंगलियों को शेप दिया जा सकता है।
ग्रिप एक्सरसाइज-
आप अपने हाथों को शेप देने के लिए घर पर आसानी से ग्रिप एक्सरसाइज कर सकती हैं। (4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज) बता दें कि आप इसे किसी बॉल या फिर हैंड स्टैंड की सहायता से आसानी से कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं।
- फिर आप अपने हाथ में कोई बॉल या फिर हैंड स्टैंड पकड़ लें।
- फिर इसमें अपनी उंगलियों से पकड़े और धीरे-धीरे डिवाइस को दबाएं।
- आप इसे दोहराएं और इसे धीरे-धीरे करें।
फिंगर लिफ्टिंग एक्सरसाइज-
आप घर पर आसानी से फिंगर लिफ्टिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। क्योंकि ये एक्सरसाइज फैट को कम करने के लिए कभी प्रभावी मानी जाती है, आइए जानते हैं इसे कैसे करते हैं।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले आप अपने हाथों को सीधा कर लें।
- फिर धीरे-धीरे अपनी उंगली को ऊपर-नीचे करें।
- इसके बाद आप इसे ऊपर नीचे करें और अपने हाथ को स्ट्रेच करें।
- आप इस कम से कम 12 बार कर सकती हैं।
Recommended Video
फिंगर बेंडिंग एक्सरसाइज
आप अपनी उंगलियों का फैट कम करने के लिए फिंगर बेंडिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। (पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के 2 टिप्स) बता दें कि इसे करना काफी आसान है बस आपको नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
कैसे करें-
- सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को खोलें।
- इसके बाद आपको उंगलियों और अंगूठे को मोड़ना है।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको इस एक्सरसाइज में मुट्ठी नहीं बांधनी है और केवल उंगलियों को ही मोड़ना है।
- अब आप इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार रिपीट करें।
- दिन में दो बार यदि आप इस एक्सरसाइज को रिपीट करती हैं तो इससे आपकी उंगलियों का दर्द भी कम होगा और वह लचीली भी हो जाएंगी।
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google image)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।