फिटनेस के मामले में अपनी पत्नी साक्षी धोनी से पिछड़ गए एमएस धोनी

आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर हैदाराबाद पर शानदार जीत हासिल कर तीसरी बार चैम्पियंस बनी! चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 7वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी। जीत के बाद धोनी ने बेटी जीवा संग ग्राउंड पर खूब मस्ती की। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

मैच के बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जहां धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आईपीएल ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर खुद धोनी ने पोस्ट की है। जहां धोनी जीवा और साक्षी धोनी के साथ नजर आ रही हैं। जहां दोनों ने आईपीएल ट्रॉफी पकड़ी है। उन्होंने लिखा- ''सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया।
Read more: क्या आप भी अनुष्का का चैलेंज लेने के लिए है तैयार #HumFitTohIndiaFit
इस फोटो में आप उनकी पत्नी साक्षी की फिगर को देखकर अंदाजा लगा सकती हैं कि धोनी ही नहीं उनकी पत्नी भी खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती होगी। जी हां वैसे, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस का कोई तोड़ नहीं है। लेकिन इस मामले में साक्षी भी उनसे पीछे नहीं है।

एमएस धोनी के साथ विवाह बंधन में बंधकर खबरों की सुर्खियां बनी साक्षी सिंह रावत उनकी बचपन की दोस्त थीं और दोनों के परिवार एकदूसरे को जानते थे। साक्षी होटल मैनेजमेंट में औरंगाबाद के एक कॉलेज से ग्रेज्यूएट हैं। आज वह एक बच्चे की मां हैं लेकिन कोई भी इनकी फिटनेस को देखकर अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक बच्चे की मां होने के बावजूद वह इतनी फिट और एक्टिव हैं। कहने की जरूरत नहीं है, कि यह यंग मॉम कितनी फिट और एनर्जी से भरपूर लगती है। उनकी फिटनेस का राज क्या है आइए जानें।

साक्षी धोनी की फिटनेस का राज
पिछले साल फरवरी में जिवा पैदा हुई थी, जिवा अभी एक वर्ष और आठ महीने है, लेकिन यह काफी एक्टिव बच्ची है। वह घर के चारों ओर दौड़ना पसंद करती है, सभी मेहमानों के साथ खेलती है और सब से ऊपर, एक स्टाइलिश पॉजर है! हालांकि व मीडिया के साथ इंटरव्यू या शेयर करने वाली इंसान नहीं है, लेकिन हम देख सकते हैं कि फिजीकल एक्टिविटी के कारण ही वह इतनी जल्दी प्री-बेबी बॉडी पाने में कामयाब हो पाई हैं। आइए जानें कैसे सिंपल एक्सरसाइज की मदद से यह मां कैसे 10 किलो तक वजन कम करने में कामयाब रहीं।

डिलीवरी के बाद एक्टिव रहना है जरूरी
ऐसा दिखने के लिए, साक्षी अपनी प्यारी बेटी के चारों ओर दौड़ना पसंद करती है। ऐसा करने से वह सुपर एक्टिव महसूस करती हैं। और ऐसा किसी भी मां को करना अच्छा लगता है। एक्सरसाइज के साथ वह हेल्दी डाइट लेना भी पसंद करती है। जो वजन कम करने में उतनी ही असरकार है जितना एक्सरसाइज करना। 
अन्य महिलाओं का कहना
कुछ अन्य महिलाओं ने भी वजन डिलीवरी के बाद एक्टिव रहकर वजन कम किया। उनका मानना है कि उनके लिए "खिलौनों को चुनना योग की तरह है, शॉपिंग जुगलिंग है और बेबी वेट ट्रेनिंग है, जब वे कपड़े पहनने से इनकार करते हैं तो उनके पीछे दौड़ना कार्डियो की तरह होता है, और टॉयलेट के लिए बच्चे को बिठाना, आपके लिए स्क्वाट होता हैं। ऐसी कौन सी महिला है जो इन सभी चीजों से अपना वजन कम नहीं कर पाएंगी?
अगर आप प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन कम करना चाहती हैं तो साक्षी धोनी की तरह बच्चे की देखभाल करके ऐसा कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।