फैट बर्न करने के लिए ये 5 कार्डियो वर्कआउट घर पर सिर्फ 10 मिनट रोजाना करें

स्लिम बॉडी पाने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज एक बेहतरीन तरीका है। अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहती हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करें। यह आपके हार्ट रेट को बढ़ाकर, ग्लूकोज और फैट के रूप में कैलोरी को बर्न करता है। लेकिन सभी तरह के कार्डियो वर्कआउट वेट लॉस और आपकी हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते हैं। शोधों से पता चला है कि मॉडरेट इंटेंसिटी कार्डियो, हाई-इंटेंसिटी कार्डियो की तरह प्रभावी नहीं है और इनसे मसल्स और जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। लेकिन परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको ऐसे 5 कार्डियो वर्कआउट के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वजन कम करने और शेप में आने में आपकी मदद कर सकतेे हैंं और इन एक्सरसाइज के बारे में हमें सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला बता रही हैं।
जी हां यास्मीन खुद को और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फिट रखने के साथ-साथ फैन्स को फिट रहने के लिए इंस्पायर करती हैं। इसलिए वह समय-समय पर अपने फिटनेस के वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कार्डियो एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें 5 कार्डियो एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। यास्मीन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''हेलो! मुझे पता है कि हम में से अधिकांश लोग अभी भी अपने घरों में ही हैं, इसलिए यहां आपके लिए फैट बर्न का आसान कार्डियो वर्कआउट है। 15 सेकेंड के एक्टिव रेस्ट के साथ 40 सेकेंड के लिए हर एक्सरसाइज को करें। 3-4 राउंड के लिए दोहराएं।''
- इस कार्डियो एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपने हाथों की अंगुलियों को क्रिस क्रॉस करके सिर के पीछे रख लें।
- फिर अपने दोनों पैरों से क्रिस क्रॉस करें।
- अब हाथ की बांई कोहनी को दाए घुटने से टच करें।
- दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें।
- ऐसा कम से कम 40 बार करें।
बर्पी विद ओवर हेड क्लैप

- इस कार्डियो एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- ऐसा करने के बाद कूदकर जमीन पर लेट जाएं।
- जमीन पर अपने हाथ रखने के दौरान स्क्वाट पोजिशन में आएं।
- अब पुशअप का अभ्यास करें और फिर वापस अपनी पोजिशन में आकर अपने हाथों को ऊपर करके क्लैप करें।
- इस दौरान जितनी तेजी से हो सकें अपने शरीर को स्क्वाट की पोजिशन में ऊपर और नीचे लाएं।
- इस एक्सरसाइज को कम से कम 40 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: 35 साल की उम्र की एक्ट्रेस को बना देती हैं 25 का, ऐसी हैं ये फिटनेस ट्रेनर
बर्डमैन अल्टरनेटिव लंजेस

- इसे करने के लिए सबसे पहले बाकी कार्डियो एक्सरसाइज की तरह सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर लंजेस करते हुए अपना दाया पैर आगे की तरफ लाएं।
- सीधे पैर के आगे की तरफ होने पर अपने हाथों को ऊपर करके आपस में मिलाएं।
- ऐसा ही बाएं पैर से करें, लेकिन ऐसा करते समय आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को तेजी से कम से कम 40 बार जरूर करें।
सी सॉ वर्कआउट

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को जमीन पर रखें।
- फिर हाथों के बल अपने शरीर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
- ऐसा करते हुए अपनी एड़ियों से हिप्स को छूने की कोशिश करें।
- ऐसा आपको तेजी से करना होगा।
- इस एक्सरसाइज को भी 40 बार करें।
स्क्वाट जैक

- इसके लिए स्कवाट की पोजिशन में आ जाएं।
- फिर अपने पैरों और हाथों की मदद से हॉफ जंपिंग जैक करें।
- यह फैट बर्न करने के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है।
- अन्य एक्सरसाइज की तरह इसे भी कम से कम 40 बार करें।
इन एक्सरसाइज को आप यास्मीन कराचीवालाद्वार शेयर किए गए वीडियो देखकर आसानी से कर सकती हैं। अगर आपको इन एक्सरसाइजेज को करने में दिक्कत महसूस हो रही है तो यास्मीन के बताए मोडिफाइड वर्जन को फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें:बिस्तर पर बैठे-बैठे ये 6 आसान एक्सरसाइज करें, होगा वेट लॉस और रहेंगी फिट
यास्मीन ने आगे कैप्शन में लिखा, ''आशा है कि आप लोग इस वर्कआउट का आनंद लेंगे, अगर आप इसे अभी नहीं कर सकते हैं तो इसे बाद के लिए सहेज कर रखें और अगर आपको यह कार्डियो वर्कआउट पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें!''
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।