Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

सिर्फ मोमबत्ती देखकर आंखों को खूबसूरत बना सकते हैं आप

अगर आप अपनी आंखों को खूबसूरत और ब्रेन को हेल्‍दी बनाए रखना चाहते हैं, तो रोजाना मोमबत्ती से त्राटक मेडिटेशन करें। यह मेडिटेशन करने का सबसे अच्‍छा तरीका है।  
Updated:- 2024-01-11, 19:18 IST
candle tratak meditation steps and benefits hindi

मेडिटेशन से शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को दुरुस्‍त रखा जा सकता है। मेडिटेशन करने का एक और काफी पुराना तरीका त्राटक भी है। त्राटक का अर्थ है, किसी विशेष चीज को बिना पलकें झपकाए लगातार देखना। दूसरे शब्‍दों में आप कह सकते हैं कि यह मेडिटेशन का एक ऐसा तरीका है, जिसमें किसी चीज को टकटकी लगाकर देखा जाता है। 

इसे करने के लिए किसी बिंदु, अग्नि, चंद्रमा, सूर्य आदि का इस्‍तेमाल किया जाता है। इससे भटकने वाले मन को शांत किया जा सकता है। आज हम आपको मोमबत्ती त्राटक मेडिटेशन के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसे कैंडल ग्‍लेजिंग के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्‍तेमाल मन को शांत करने और एकाग्रता को बढ़ाने के साथ आंखों की मसल्‍स को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसकी जानकारी योग एक्‍सपर्ट जूही कपूर ने शेयर की हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है, ''मोमबत्ती की लौ से त्राटक मेडिटेशन करने से अच्‍छा अनुभव होता है।''

कैंडल त्राटक मेडिटेशन के फायदे

trataka meditation benefits

  • एकाग्रता में सुधार करता है। 
  • आंखों को साफ करता है। 
  • आंखों की रोशनी में सुधार करता है। 
  • रिलैक्‍स महसूस कराता है और तनाव को दूर करता है। 
  • हार्मोनल संतुलन में सुधार करता है। 
  • सिरदर्द दूर होता है। 
  • नींद अच्‍छी आती है। 
  • धैर्य और दृढ़ संकल्प को बढ़ाता है।
  • मन को शांत करता है और आंतरिक शांति को बढ़ाता है।
  • याददाश्त बढ़ाता है।
  • आध्यात्मिक जागृति का अनुभव होता है।

इसे जरूर पढ़ें:शिल्‍पा शेट्टी जैसी सुंदर आंखें पाने के लिए रोजाना त्राटक करें, ये 3 फायदे भी मिलेंगे

कैंडल त्राटक मेडिटेशन के लिए सामग्री

  • एक बड़ी मोमबत्ती 
  • पोश्चर को सीधा रखने के लिए मोमबत्ती स्टैंड
  • मोमबत्ती स्टैंड रखने के लिए एक मेज, ताकि मोमबत्ती की लौ आपकी आंखों के लेवल तक हो। 
  • मोमबत्ती जलाने के लिए माचिस की डिब्बी। 

कैंडल त्राटक मेडिटेशन की विधि

  • इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके ध्‍यान मुद्रा में बैठें। 
  • मोमबत्ती जलाएं और आंखों के सामने शरीर से कुछ दूरी पर रखें।
  • कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक लौ की ओर देखते रहें।
  • लौ को हर बार देखने के बाद अपनी आंखें बंद कर लें।
  • फिर हथेलियों को अपनी आंखों पर रखें।
  • अब आंखें बंद करें और आज्ञा चक्र (मानव शरीर सातों चक्रों में छठा चक्र अजना या आज्ञा है। यह चक्र भौहों के बीच में स्थित होता है, इसलिए इसे तीसरे नेत्र के नाम से भी जानते है।) में सेंटर में लौ को महसूस करें।
  • कैंडल त्राटक मेडिटेशन को शुरुआत में थोड़ी देर करें। 
  • अभ्‍यास होने के बाद 8-10 मिनट करें।

कैंडल त्राटक मेडिटेशन दौरान क्या न करें?

trataka meditation steps

इसे करने के लिए आपको थोड़ी सावधानी की जरूरत होती है, क्‍योंकि आप आग का इस्‍तेमाल करके अभ्‍यास कर रहे हैं। 

  • रेश्‍मी कपड़ों को पहनने से बचें।
  • बालों को बांधकर रखें।
  • मेडिटेशन वाले स्‍थान पर बच्‍चों को न आने दें। 
  • मोमबत्ती को अपने हाथ की दूरी पर रखें।
  • परिवार के सदस्यों को सूचित करें, ताकि वे मेडिटेशन के दौरान आपको परेशान न करें। आध्यात्मिक अनुभव के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है।

इसे जरूर पढ़ें:सूर्य त्राटक करेंगी तो 100 साल तक रहेंगी हेल्दी, जानिए इसके 5 फायदे

सावधानियां

  • आंख में चोट लगने पर न करें। 
  • इसे रेटिनल डिटैचमेंट (आंखों से सबंधित एक समस्या है, जिसमें रेटिना अपने आस-पास के टिश्यू से अलग हो जाता है।) की समस्‍या में न करें। 
  • मेडिटेशन के दौरान चश्मे और लेंस के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए। 

 

आप भी कैंडल त्राटक मेडिटेशन करके आंखों को खूबसूरत और ये सारे फायदे पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik and Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।