Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

40 प्‍लस महिलाएं बिस्‍तर पर लेटे-लेटे करें ये 2 एक्सरसाइज, होंगी फिट और दिखेंगी 25 की

Exercise on Bed: अगर आपकी उम्र 40 से ज्‍यादा है तो खुद को फिट रखने और अपनी उम्र से कम दिखने के लिए घर पर इन 2 एक्‍सरसाइज को करें। 
Updated:- 2022-09-30, 10:25 IST
exercise for  women hindi

Exercise on Bed: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। वजन का बढ़ना, हड्डियों और मसलस का कमजोर होना, दिल के रोग, चेहरे पर एजिंग के साइन्‍स दिखना आदि जैसे समस्‍याएं होने लगती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि एक्‍सरसाइज न केवल उम्र बढ़ने को धीमा कर सकती है, बल्कि समय के साथ पहले से हो चुके कुछ नुकसानों को भी उलट सकती है।

आज हम आपको 2 ऐसी खास एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो 40 से ज्‍यादा की उम्र की महिलाएं आसानी से करके इन सभी समस्‍याओं से बच सकती हैं। इन एक्‍सरसाइज की सबसे खास बात यह है कि इसके बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट प्रियंका जी बता रही हैं और इसे आप आसानी से घर पर बिस्‍तर पर लेटे-लेटे कर सकती हैं। साथ ही इसे करने से आपको कुछ ही दिनों बेहतर महसूस होगा।

बेशक, कोई भी फिजिकल एक्टिविटी हमें बूढ़ा होने से नहीं रोक सकती है, लेकिन ऐसे बहुत से सबूत हैं जो साबित करते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी पुरानी बीमारियों के विकास को सीमित करके जीवन प्रत्याशा को बढ़ा सकती है। साथ ही रोजाना एक्‍सरसाइज करने आप फिट होती है और अपनी उम्र से कम से कम 15 साल जवां दिख सकती हैं। आइए इन एक्‍सरसाइज के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानें।

साइकिलिंग (Lying Cycling)

lying cycling exercise

यह आसानी से की जाने वाली एक्‍सरसाइज है जिसे आप लेटे-लेटे आसानी से कर सकती हैं। यह आपको फिट रखने और पेट, कमर, पैरों और जांघों के आस-पास चर्बीको कम करने में मदद करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सुबह बिस्तर पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज, पेट और वेट दोनों होगा कम

विधि

  • इसे करने के लिए बिस्तर पर सीधा लेट जाएं।
  • पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर घुटने से मोड़कर सीधा कर लें।
  • अब अपने दोनों पैरों को आगे-पीछे करते हुए साइकिल की तरह पैरों को चलाएं।
  • ऐसा करते समय अपनी पीठ को कमर से सटाकर ही रखें।
  • इस एक्‍सरसाइज को कम से कम 50 बार करें।

फायदे

  • पेट की चर्बी को कम करता है।
  • पैरों और जांघों की चर्बी को कम करता है।
  • सिर की ओर ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ने से चेहरे पर ग्‍लो आता है।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाती है।

प्‍लैंक (Plank)

plank exercise

प्लैंक एक बहुत ही आसान और प्रभावी कोर एक्‍सरसाइज है जो पूरे शरीर पर ध्यान केंद्रित करते हुए ताकत और स्थिरता बनाने में मदद करती है। यह लचीलेपन में सुधार करने में भी मदद कर सकती है।

विधि

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आप बिस्‍तर पर पेट के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद पंजों और कोहनी के बल अपने शरीर को ऊपर उठा लें।
  • इसमें आपके हाथ कंधों के ठीक नीचे और उतने ही चौड़े होने चाहिए जितने आपके कंधे हैं।
  • इस दौरान आपके पैर कंधों की चौड़ाई से थोड़ा अंदर होंगे।
  • इस पोजीशन में कुछ देर रहें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

फायदे

  • पोश्चर में सुधार करनेमें मदद करती है।
  • लचीलापन प्रदान कर सकती है।
  • बेली फैट कम करने में मदद करती है।
  • यह आपके कोर को मजबूत करने में मदद कर सकती है।
  • जोड़ों और विशेष रूप से पीठ दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।
  • यह मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करने में मदद कर सकती है।

इसे जरूर पढ़ें:40 की उम्र की महिलाएं वेट लॉस के लिए ये 5 एक्‍सरसाइज करें

आप भी इन 2 एक्‍सरसाइज को बिस्‍तर पर लेटे-लेटे करके खुद को फिट रखकर उम्र से 15 साल जवां दिख सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। योग से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।