Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

Expert Tips: माथे की झुर्रियों को कम करेंगी ये 3 आसान एक्‍सरसाइज

माथे की झुर्रियों को कम करना चाहती हैं तो एक्‍सपर्ट द्वारा बताई गईं इन 3 एक्‍सरसाइज को जरूर करें। 
Updated:- 2021-05-24, 17:35 IST
exercises  wrinkles by expert

चेहरे की खूबसूरती कई बातों पर निर्भर करती है। केवल त्‍वचा के ग्‍लोइंग होने या फिर बेदाग होने से बात नहीं बनती है। बल्कि त्‍वचा में कसाव होना भी जरूर होता है। कई बार उम्र के बढ़ने के साथ-साथ त्‍वचा में ढीलापन आ जाता है और झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं। यह झुर्रियां सबसे अधिक आंखों, होंठों और माथे के पास ही नजर आती हैं।

आंखों और होंठों के आस-पास पड़ी झुर्रियों को दूर करने के लिए हम आपको पहले ही कई एक्‍सरसाइज और नुस्‍खे बता चुके हैं। आज हम आपको माथे की झुर्रियों को कम करने के बारे में बताएंगे। इसके लिए हमने फिटनेस एक्‍सपर्ट टीना चौधरी से बातचीत की है और यह जानने की कोशिश की कि वह कौन सी आसान फेशियल एक्‍सरसाइज हैं, जिनकी मदद से माथे की झुर्रियों को दूर किया जा सकता है।

acial exercises to reduce forehead wrinkles

द लायन फेस

इसे सिंहासन प्राणायाम भी कहा जाता है। टीना कहती हैं, 'वैसे तो यह प्राणायाम करना बहुत आसान है और इससे पूरे चेहरे की एक्‍सरसाइज होती है। मगर माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए आप इस एक्‍सरसाइज को कर सकते हैं, इससे माथे की मसल्‍स टोंड होती हैं।'

कैसे करें-

  • सबसे पहले एक आसान में घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • अब गहरी सांस लें।
  • आंखों को बड़ा करें और आईब्रोज को उठाएं।
  • इसके साथ ही जीभ को मुंह से बाहर निकालें।
  • जीभ को मुंह से इतना बाहर निकालें कि वह चिन को टच करे।
  • इसके बाद गले से आवाज निकालें।
  • आप इस एक्‍सरसाइज को 4-5 बार कर सकते हैं।
  • हर बार जब आप यह एक्‍सरसाइज करें तो 2 सेकेंड के लिए इस पोजीशन को होल्‍ड करें।

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips : होंठों के आस-पास की झुरिर्यों को ठीक करेंगी ये 3 आसान एक्‍सरसाइज

acial exercises  forehead wrinkles by expert

आईब्रो रेज

इस एक्‍सरसाइज को करना बेहद आसान काम है। इसे करने से माथे की त्‍वचा पर ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक से होता है, जिससे त्‍वचा का ढीलापन कम होता है और झुर्रियां कम हो जाती हैं।

teena face yoga

कैसे करें-

  • सबसे पहले चेहरे को ढीला छोड़ दें।
  • अब गहरी सांस लें।
  • इसके साथ ही अपनी आईब्रो को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अब दोनों हाथों को माथे पर रखें और बाहर की ओर माथे पर कसाव बनाएं।
  • इसके बाद आंखों को बड़ा करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को कम से कम नियमित रूप से दिन में 1 बार 10 -15 के सेट में जरूर करें।

exercises to reduce forehead wrinkles by expert

रबर एक्‍सरसाइज

आपके माथे में अगर हॉरिजॉन्‍टल रिंकल्‍स हैं तो रबर एक्‍सरसाइज के द्वारा आप इसे कम कर सकती हैं। इससे आपकी माथे की मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग होंगी और त्‍वचा में भी कसाव आएगा।

इसे जरूर पढ़ें: Anti-Ageing Tips : हमेशा दिखना है Young तो सोने से पहले जरूर अपनाएं ये 3 स्टेप

कैसे करें-

  • सबसे पहले अपने हाथों से माथे को पीछे की ओर ले जाएं।
  • अब आप होंठों को ओ के आकार में करें।
  • ऐसा करने पर आप अपने माथे पर खिंचाव महसूस करेंगी।
  • 10 सेकेंड के लिए इसी पोजीशन में रहें और फिर इसे कम से कम 20 बार दोहराएं।
  • अगर आप ऐसा नियमित रूप से करती हैं तो माथे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

माथे की झुर्रियों को अगर आप भी दूर करना चाहती हैं तो एक्‍सपर्ट द्वारा बताई गई इन 3 एक्‍सरसाइज को रोज करें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी फिटनेस से जुड़े आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।