अमिताभ बच्‍चन से जानिए दीपिका पदुकोण कैसे हैं इतनी फिट और स्लिम?

फैंस को लगता है कि दीपिका फिट रहने के लिए बहुत ज्‍यादा डाइटिंग करती होगी। लेकिन पीकू की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अभिताभ बच्‍चन ने दीपिका की पोल खोल दी।
Updated:- 2018-06-14, 19:10 IST
amitabh and deepika in hindi main

बॉलीवुड की खूबसूरत दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली ही हिट फिल्‍म 'ओम शांति ओम' से ना केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आलोचकों की प्रशंसा भी बटोर ली थी। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती है और उनका नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। दीपिका की फैन फॉलोइंग देखकर पता चल जाता है कि उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। आज हर लड़की उनकी तरह हॉट फिगर पाना चाहती है।
वे हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्में भी कर रही हैं। दीपिका चेहरे से जितनी खूबसूरत हैं, वह बॉडी से उतनी फिट और हेल्दी भी हैं। दीपिका की छरहरी काया की दीवानगी सिर्फ लड़कों में ही नहीं दिखती बल्कि लड़कियां भी ऐसी बॉडी पाने की चाहत रखती हैं। उनके फैंस को लगता है कि दीपिका फिट रहने के लिए बहुत ज्‍यादा डाइटिंग करती होगी। लेकिन पीकू की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अभिताभ बच्‍चन ने दीपिका की पोल खोल दी।

Read more: दीपिका को खाने में पसंद है इडली और सोनम को पाव भाजी, जानिए अन्य सितारों की क्या है फेवरेट डाइट

amitabh and deepika in hindi  main

Image Courtesy : asiansunday.co.uk

अमिताभ बच्चन ने कहा, "हम उन लोगों में से हैं जो एक दिन में तीन बार खाते हैं, लेकिन दीपिका की खाने की आदतें अलग हैं।"

दिलचस्प बात

सीनियर बच्चन ने अभिनेत्री के बारे में एक दिलचस्प बात बताई, "दीपिका हर तीन मिनट में कुछ न कुछ खाती है।"

अमिताभ बच्‍चन ने हैरानी से यह बात बताते हुए कहा कि ''आश्चर्य की बात यह नहीं है कि वह हर तीन मिनट में खाती है बल्कि आश्चर्य की बात यह है कि यह सब खाना जाता कहां है? मुझे यह जानना है। वह अभी भी उतनी ही स्लिम और ट्रिम है।''

Read more: दीपिका पादुकोण के जैसे सुंदर बन जाएंगे बाल अगर करेंगी ये 5 हेयर पैक्स यूज़

वजन को काबू करने का सीक्रेट

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।