herzindagi

दीपिका को खाने में पसंद है इडली और सोनम को पाव भाजी, जानिए अन्य सितारों की क्या है फेवरेट डाइट

बॉलीवुड सेलेब्स की हर पसंद और नापसंद की अपडेशन आप रखते ही होंगे। रखें भी क्यों ना ... आखिर में हमारी भी तो चाहत है कि हम उनकी तरह बनें। इसलिए तो उनकी हर तरह की आदत और हॉबीज़ की अपडेशन हम रखते हैं। जैसे कि वे डायटिंग कैसे करते हैं और अगर करते भी हैं तो क्या एक्सरसाइज वे करते हैं और क्या वे खाते हैं... इन सारी चीजों की इनफॉर्मेशन हम रखते हैं। अगर ऐसा है और आप अपने फेवरेट सेलेब्स की हर तरह की इनफॉर्मेशन अपने पास रखती हैं तो आज ही आपके लिए जानना जरूरी है कि आपकी फेवरेट दीपिका खाने में क्या पसंद करती है तो शाहरुख खान किस फूड की दीवाने हैं- आज हम इसी पर बात करेंगे और जानेंगे कि आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार की पसंदीदा डिशेज क्या है। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Jun 2018, 12:06 IST

सोनम कपूर

Create Image :

हाल ही में मिस से मिसेस बनीं सोनम कपूर को पाव भाजी खाना बहुत पसंद है। पाव भाजी देख सोनम कपूर खुद को खाने से रोक नहीं पाती है। इसलिए वे सप्ताह मे एक बार जरूर पाव भाजी खाती हैं। 

Read More: बनना चाहती हैं ‘वीरे दी वेडिंग’ गर्ल्स की तरह कूल तो, फिल्म से लें ये टिप्स

कैटरीना कैफ

Create Image :

कई लोगों को अपना दीवाना बना चुकी बॉलीवुड की सुंदर अदाकारा कैटरीना कैफ को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है। आइसक्रीम खाने के लिए वे किसी तरह के खाने से परहेज नहीं करती हैं और वे किसी भी समय आइसक्रीम खा सकती हैँ। 

अनुष्का शर्मा

Create Image :

विराट कोहली की धर्मपत्नी और बॉलीवुड की सबसे शानदार ऐक्ट्रेस व प्रोड्यूसर, अनुष्का शर्मा की फिट बॉडी को देखकर लगता है कि वे खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट का कड़ाई से फॉलो करती होंगी और हेल्दी खाना खाती होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। अनुष्का शर्मा को चिकन बटर मसाला बहुत पसंद है और वे इसे देखकर खुद को खाने से रोक नहीं पाती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

Create Image :

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की सेक्सी फिगर देख सब यही अंदाजा लगाते होंगे कि वे शायद ही कभी कर्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाती होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। वे पक्की पंजाबी है और उन्हें खाने में मक्के की रोटी व सरसों का साग खाना बहुत पसंद है। 

दीपिका पदुकोण

Create Image :

देश के सभी लड़कों को अपना दीवाना बना चुकी कन्या कुमारी उर्फ दीपिका पादुकोण इडली की दीवानी है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वे इडली जरुर खाती हैं। वैसे भी वे इडली को डायटिंग करने के लिए बेहतर ऑप्शन भी मानती हैं। 

सलमान खान

Create Image :

बिरयानी मतलब चिकन बिरयानी होता है और वेज बिरयानी नाम की इस दुनिया में कोई चीज नहीं होती है। सलमान खान को ये बात अच्छी तरह से पता है इसलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वे चिकन बिरयानी दम भर कर खाते हैं।  

शाहरुख़ खान

Create Image :

लड़कियों के ऑल टाइम फेवरेट सुपरस्टार शाहरुख़ खान को ग्रिल्ड चिकन खाना बहुत पसंद है। वे किसी भी मौके पर ग्रिल्ड चिकन खाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।