5 मिनट लेग बर्न एक्सरसाइज से खूबसूरत टांगे पाएं

टोंड पैर सिर्फ दिखाने के लिए नहीं हैं। थाई-हैंगिंग पैंट पहनते समय आपको गर्व महसूस करने में मदद करने के अलावा, मजबूत पैर आपके फेवरेट एक्सरसाइज को आसान बना देंगे और मसल्स का निर्माण भी आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखता है। इन सभी एक्सरसाइज को सिर्फ पांच मिनट करें और इन फाइव-मूव सर्किट को दो या तीन बार दोहराएं। आप अपनी आंतरिक और बाहरी जांघों, हैमस्ट्रिंग और काफ मसल्स को जलते हुए महसूस करेंगी।
इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता चला है। लेग एक्सरसाइज का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जिम नहीं करना? समय की कमी है? कोई बात नहीं! मुझे पता है कि यह कितना निराशाजनक हो सकता है, जब आपके पास वर्कआउट करने के लिए बहुत कम समय हो।''
''इस महीने, मैं आपके साथ हाई इंटेंसिटी टारगेट वर्कआउट का अपना सीक्रेट शेयर कर रही हूं जो न केवल तेज़ है बल्कि बर्न करता है और परिणाम प्रदान करता है। प्रत्येक एक्सरसाइज को पूरे एक मिनट तक करें और आवाज करें आप एक चक्कर में अपने पैरों में जलन महसूस करेंगे! यदि आपके पास अधिक समय है तो इसे 2 या 3 राउंड के लिए दोहराएं।'' आइए 5 मिनट लेग बर्न एक्सरसाइज के बारे में जानें।
View this post on Instagram
- रिवर्स लंज + अरेबिक
- साइड लंज विद फिगर 8
- स्क्वाट + एंकल टैप इन स्टैंडिंग
- फिगर 4 ब्रिज (प्रत्येक तरफ 30 सेकंड)
- डिक्लाइन नी ड्राइव
रिवर्स लंज + अरेबिक

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथ में डम्बल को पकड़ लें।
- सीधे पैर के घुटने का मोड़कर लंच करें।
- फिर उसी पैर को पीछे की ओर स्ट्रेच करें।
- ऐसा करते हुए आपका पैर पीछे की ओर सीधा और ऊपरी शरीर आगे की तरफ मुड़ जाएगा।
- इस एक्सरसाइज को दूसरे पैर से भी करें।
इसे जरूर पढ़ें:टांगों की चर्बी से परेशान हैं तो यास्मीन कराचीवाला की ये 4 एक्सरसाइज रोजाना करें
साइड लंज विद फिगर 8
- इसे करने के लिए पैरों को खोलकर खड़ी हो जाएं।
- फिर डम्बल की मदद से पैरों के बीच में हाथों से 8 बनाएं।
- ऐसा कम से कम 1 मिनट के लिए करें।
स्क्वाट + एंकल टैप इन स्टैंडिंग
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं।
- फिर खड़ी होकर एंकल को टैप करें।
- दाएं हाथ से बाएं एंकल को और बाएं हाथ से दाएं एंकल को टैप करें।
- इस एक्सरसाइज को कम से कम 1 मिनट तक करें।
फिगर 4 ब्रिज
- इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- अपने हाथों में डम्बल पकड़कर एकदम सीधा कर लें।
- दाएं पैर को बाएं पैर पर रखें और हिप्स से बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं।
- ऐसा दूसरी साइड से भी करें।
- दोनों पैरों से इसे 30 सेकेंड के लिए करें।
इसे जरूर पढ़ें: बिस्तर पर बैठे-बैठे ये 6 आसान एक्सरसाइज करें, होगा वेट लॉस और रहेंगी फिट
डिक्लाइन नी ड्राइव
- इसे करने के लिए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
- फिर दाएं पैर से पीछे की ओर किक करें।
- ऐसा बाएं पैर से भी करें।
- दोनों पैरों से इसे 30 सेकेंड के लिए करें।
दिन में 5 मिनट वर्कआउट करना निश्चित रूप से बिल्कुल भी न चलने से बेहतर है। आप भी रोजाना 5 मिनट इन एक्सरसाइज को करके अपनी टांगों को खूबसूरत बना सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आप यास्मीन के वीडियो को देखकर आसानी से कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article and Image Credit: Yasmin Karchiwala (@Instagram)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।



