महिलाएं घर और बाहर की जिम्मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। साथ ही, लंबे समय तक बैठकर काम करने से फिजिकल एक्टिविटी भी कम होती जा रही है। इन वजहों से शरीर का वजन और चर्बी बढ़ने लगती है। शरीर की चर्बी न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है, बल्कि कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं।
मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, अर्थराइटिस, स्ट्रोक जैसी अनेक बीमारियां शरीर में घर बनने लगती है। ऐसे में अपनी डाइट के लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि, महिलाओं के लिए घर और ऑफिस के कामों के बीच जिम जाकर एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, ऐसी एक्सरसाइज की जरूरत होती है, जिन्हें आसानी और कम समय में किया जा सके।
हम आपके लिए 4 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिन्हें करने के लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही थोड़ा सा निकालकर कर सकती हैं। इसके लिए, आपको सिर्फ दीवार की जरूरत होती है। आप इन एक्सरसाइज को दीवार की मदद से खड़े-खड़े आसानी से कर सकती हैं। इनके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट जूही कपूर बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है,''अगर आपने अभी फिटनेस की ओर ध्यान देना शुरू किया है और आप आसान एक्सरसाइज की तलाश में हैं, तो आप दीवार की मदद कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपको कई फायदे होते हैं। ये शरीर की कई मसल्स पर काम करती हैं। इससे बैलेंस और पोश्चर में सुधार होता है और पैर, हाथ और पेट की चर्बी कम होती है। रोजाना इन एक्सरसाइज को करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। इसके अलावाख् यह फैट को जलाने और पूरे शरीर की टोनिंग में मदद करती हैं।''
यह एक बहुत ही आसान और असरदार एक्सरसाइज है, जिसे आप घर पर दीवार की मदद से कर सकती हैं। यह पूरे शरीर को एक्टिव करती है और मसल्स को मजबूत बनाती है। यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हार्ट रेट को बढ़ाती है और पैरों, जांघों और ग्लूटस को मजबूत करती है।
इस एक्सरसाइज को करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसे रोजाना करके आप पूरे शरीर की चर्बी को कम कर सकती हैं। साथ ही, यह एक्सरसाइज कमर की मसल्स को मजबूत करती है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, डाइजेशन में सुधार करती है और तनाव को कम करती है।
इसे जरूर पढ़ें: जिम से नहीं घर की दीवार से करें ये 4 एक्सरसाइज, वेट और पेट होगा कम
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है,जो न केवल आपके पैरों, थाइज और हिप्स को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे शरीर को टोन करने में मदद करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे करने से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाती है। इसके अलावा, इससे स्ट्रेस भी कम होता है।
वॉल साइड क्रंच एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप हाथ को दीवार पर टिकाकर कर सकती हैं। यह पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करती है।
इसे जरूर पढ़ें: जिम से नहीं घर की दीवार से होगा वजन कम, करें ये 4 एक्सरसाइज
आप भी इन एक्सरसाइज को करके पूरे शरीर की चर्बी कम कर सकती हैं। लेकिन, आपको एक्सरसाइज को रेगुलर करना होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram (@theyoginiworld)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।