Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

सर्दियों में बिस्‍तर में करें ये 3 योगासन, चेहरे पर आएगा बेदाग निखार

अगर आपका भी सर्दियों में पार्क में जाकर एक्‍सरसाइज करने का मन नहीं है, तो खुद को फिट रखने के लिए सुबह बिस्‍तर पर बैठकर ही आसानी से 3 योगासन करें।  
Updated:- 2024-01-09, 19:31 IST
yoga in bed for glowing skin hindi

रोजाना योग करने से तन और मन दुरुस्‍त रहता है और यह आपकी सुंदरता में भी चार-चांद लगाता है। लेकिन, सर्दियों में सुबह बिस्‍तर से उठकर योगासन करने का मन किसी का भी नहीं करता है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है, जो सर्दियों में अच्‍छी सेहत और ग्‍लोइंग त्‍वचा पाना चाहती हैं, लेकिन आपका बिस्‍तर से निकलने का मन बिल्‍कुल नहीं करता है, तो एक्‍सपर्ट के बताए योगासन करें। 

इन 5 योगासन के बारे में हमें योगा एक्‍सपर्ट कामया बता रही हैं। उनका कहना है, ''बिस्‍तर में किए जाने वाले इन योगासनों से ब्‍लड फ्लो बेहतर होता है, मसल्‍स रिलैक्‍स होती है और तनाव दूर होता है, जिससे रात में अच्‍छी नींद आती है। इससे सेहत अच्‍छी रहती है और चेहरे पर निखार आता है।''   

आनंद बालासन की विधि

happy baby pose

इस योगासन को हैप्‍पी बेबी पोज के नाम से भी जानते हैं, क्‍योंकि इस मुद्रा को करते समय कोई भी एक बच्चे (जैसे एक बच्चा पीठ पर लेटकर हाथों से पैरों को पकड़े खुशी से लेटता है) की तरह दिखता है। 

  • पीठ के बल बिस्‍तर पर लेट जाएं। 
  • फिर अपने हाथों और पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • अब हाथों से पैरों को पकड़ें। 
  • पैरों को फ्लेक्स करें और धीरे-धीरे शरीर को साइड से घुमाएं। 
  • इस मुद्रा में कुछ देर के लिए रहें। 
  • फिर पैरों को छोड़कर धीरे से मुद्रा से बाहर आ जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:49 की उम्र में मलाइका की तर‍ह जवां दिखना है तो रोज करें ये 3 योगासन

आनंद बालासन के फायदे

  • चेहरे पर ग्‍लो आता है। 
  • पीठ के दर्द को दूर करता है। 
  • ब्रेन शांत रहता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • स्‍ट्रेस और एंग्‍जायटी को दूर करता है। 
  • डाइजेस्टिव सिस्‍टम को मजबूत करता है। 
  • थकावट को दूर करता है। 
  • हार्ट रेट को कम करता है।
  • स्‍ट्रेचिंग में मदद करता है। 

विपरीत करणी की विधि

wall up yoga in hindi

इस योगासन को लेग्‍स अप वॉल पोज के नाम से भी जानते हैं। इसे आप बिस्‍तर पर लेटकर आसानी से कर सकती हैं। 

  • पीठ के बल बिस्‍तर पर लेट जाएं। 
  • हिप्‍स को दीवार के करीब रखें। 
  • धीरे से दोनों पैरों को दीवार के सहारे 90 डिग्री कोण तक ऊपर उठाएं। 
  • शुरुआत में हिप्‍स के नीचे तकिया लगाया जा सकता है। 
  • फिर आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें। 
  • इस मुद्रा में कम से कम 5 मिनट के लिए रुकें।
  • मुद्रा से बाहर आने के लिए पहले घुटनों को मोड़ें और खुद को दीवार से दूर करें।

विपरीत करणी के फायदे

  • पैरों में दर्द को दूर करता है। 
  • रिलैक्‍स महसूस कराता है। 
  • स्‍ट्रेस दूर करता है। 
  • हिप्‍स के दर्द दूर करता है। 
  • घुटने के दर्द को दूर करता है। 
  • दिल के स्‍वास्‍थ्‍य को दुरुस्‍त रखता है। 
  • ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। 
  • पीसीओडी की समस्‍या ठीक होती है।

अर्ध कपोतासन की विधि

half Pigeon Pose

इस योगासन को भी आप बिस्‍तर पर बैठकर आसानी से कर सकती हैं। इस योगासन को हाफ पिजन पोज के नाम से भी जानते हैं।

  • बिस्तर पर घुटने के बल बैठ जाएं। 
  • आगे की ओर झुकें और हथेलियों को बिस्‍तर पर रखें। 
  • खुद को कैट पोज तक उठाएं। 
  • फिर घुटनों को फैलाएं।
  • दाएं पैर को पीछे और बाएं पैर को आगे की ओर करें।  
  • सामने देखते हुए, धीरे-धीरे सांस लें। 
  • इस मुद्रा में कुछ देर रहें। 
  • फिर धीरे से पुरानी मुद्रा में आ जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:शिल्‍पा शेट्टी जैसी फ्लेक्सिबल बॉडी चाहती हैं तो ये '1 योगासन' आप भी करें

अर्ध कपोतासन के फायदे

  • ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। 
  • रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम को उत्तेजित करता है। 
  • फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करता है। 
  • पेट, पैरों, जांघों और हिप्‍स की चर्बी कम करता है। 
  • नसों को रिलैक्‍स करता है। 
  • रिलैक्‍स महसूस होता है। 
  • चेहरे पर निखार आता है। 
  • पीठ के दर्द को दूर करता है।

 

चेहरे पर ग्‍लो लाने और सेहत को दुरुस्‍त रखने के लिए रोजाना इन 3 योगासनों को करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।