Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

मन रहेगा शांत और तनाव होगा कम, महिलाएं रोज करें ये 3 योगासन

महिलाएं घर और बाहर की दोहरी जिम्‍मेद‍ारियां को निभाने में इतना व्‍यस्‍त रहती हैं कि खुद का ध्‍यान नहीं रख पाती हैं। ऐसा करने से मानसिक थकान और चिंता घेरने लगती हैं। महिलाएं अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए रोज कुछ समय खुद के लिए निकालकर ये 2 योगासन कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-10, 19:21 IST
image

आज के समय में महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। घर, परिवार, करियर, रिश्ते और अपनी पर्सनल एस्पिरेशन के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं होता। लगातार बिजी शैड्यूल और बढ़ते तनाव के कारण मानसिक थकान, चिंता और इमोशनल इंबैलेंस जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। ऐसे में योग मानसिक और इमोशनल हेल्‍थ को सही रखने का नेचुरल और असरदार तरीका हो सकता है।

योग एक्‍सपर्ट, लेखक, कॉलमिस्ट और अक्षर योग केंद्र के संस्थापक हिमालयन सिद्ध अक्षर के अनुसार, योग मन, मन और सांस के बीच बैलेंस लाता है। कुछ योगासन रोज करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन में शांति का अनुभव होता है। आज हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो मन को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

गरुड़ासन

रोज गरुड़ासन करने से एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है, मन स्थिर और शांत रहता है और शरीर का बैलेंस बेहतर तरीके से होता है। इसलिए, महिलाओं को रोज इस योगासन को करना चाहिए।

Garudasana

गरुड़ासन की विधि

  • इस योगासन को करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर अपने पैर को दूसरे पैर के ऊपर से क्रॉस करें।
  • इसी तरह दोनों हाथों को भी एक-दूसरे के ऊपर लपेटते हुए हथेलियों को जोड़ने की कोशिश करें।
  • अब सामने एक पॉइंट पर नजर टिकाएं।
  • इस आसन में कुछ देर रहें।
  • इसे कई बार दोहराएं।

सावधानी

  • धीरे-धीरे अभ्यास करें।
  • शरीर पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर न डालें।

शशांकासन 

शशांकासन मानसिक तनाव कम करता है, मन को शांत और रिलैक्स महसूस कराता है और कंधों और पीठ के तनाव को कम करता है।

Shashankasana

शशांकासन की विधि‍

  • इसे करने के लिए वज्रासन में बैठें।
  • फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।
  • दोनों हाथ सामने फैलाएं और माथे को जमीन से लगाने की कोशिश करें।
  • सामान्य गति से सांस लेती रहें।
  • इस योगासन को भी कई बार दोहराएं।

सावधानी

  • घुटनों पर ज्‍यादा प्रेशर न डालें।
  • आरामदायक स्थिति में ही रहें।

यह भी पढ़ें- वेट और पेट होगा कम, सुबह बिस्तर पर ये 2 योगासन करें और 1 हफ्ते में फर्क देखें!

उत्तानासन

इस योगासन को रोज करने से नर्वस सिस्टम शांत रहता है, मानसिक स्‍पष्टता और सुकून का एहसास होता है और गर्दन और कंधों का तनाव कम होता है।

Standing Forward Bend

उत्तानासन की विधि

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर पैरों को हिप्‍स की चौड़ाई जितना खोलकर खड़ी हों।
  • धीरे-धीरे कमर से आगे की ओर झुकें और शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • कुछ देर इस आसन में रहकर वापस आ जाएं।
  • इस योगासन को भी कई बार दोहराएं।

सावधानी

  • झुकते समय जल्दबाजी न करें।
  • जरूरत महसूस हो तो घुटनों को हल्का मोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मूड स्विंग्स से हैं परेशान? नेचुरली कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये योगासन

योग महिलाओं को मानसिक शांति, इमोशनल बैंलेस और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।