सोने से पहले खाएं यह ड्राई फ्रूट, सेहत में होगा जबरदस्त बदलाव

ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स दिन के वक्त खाया जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि रोज रात को सोने के वक्त 2 सूखा आलूबुखारा खाने से क्या फायदा मिलता है।
image

ड्राई फ्रूट के फायदे से आप सब वाकिफ हैं। काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता सहित और कई सारे सूखे मेवे होते हैं, जो सेहत को जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं। अक्सर इन फ्रूट्स को हम दिन के वक्त खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रात को सोने से पहले सिर्फ दो सूखे आलूबुखारा खाना आपकी सेहत में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है? अक्सर हम अपने नाइट रूटीन को इग्नोर करते हैं। लेकिन, नाइट रूटीन का असर सेहत पर काफी ज्यादा पड़ता है। आइए जानते हैं, कि आखिर इससे क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी दी है।

रात को सोने से पहले 2 सूखे आलूबुखारा खाने से क्या होता है?

आजकल हर कोई पाचन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहता है। खासकर कब्ज सबसे बड़ी परेशानी होतीहै। अगर आप भी कब्ज से परेशान रहती हैं, तो दो आलूबुखारा आपके लिए कमाल कर सकता है। ये एक नेचुरल रेचक यानी लैक्सेटिव के तरह काम कर सकते हैं।

sookha alubukhara

इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। अघुलनशील फाइबर मल में बल्क जोड़ता है, जिससे यह आंतों से आसानी से आगे बढ़ता है। वहीं घुलनशील फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो मल को नरम करता है और उसे पास होने में मदद करता है। रात को इसका सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होता है। यह पेट साफ करने का सस्ता और प्रभावी उपाय है।

इसके अलावा इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। रात के वक्त खाने से शरीर को रात भर इसे अवशोषित करने का समय मिलता है। इससे आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और थकान कम होगी।

कैसे करें सूखे आलूबुखारा का सेवन

how-can-i-raise-iron-levels

  • सबसे अच्छा तरीका है कि आप सूखा आलूबुखारा सीधा खा लें। चबाना आसान होता है।
  • आप चाहें तो इसे पानी में भिगोकर भी खा सकती हैं।
  • सोने से एक घंटे पहले इसका सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP