Expert Tips: बेड पर बैठे -बैठे करें ये 3 एक्सरसाइज

वर्ष 2020 के बाद अब 2021 भी लगभग आधा बीत चुका है और लोग अभी भी कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए घर से बैठे काम कर रहे हैं। ऐसे में दिन भर बैठे-बैठे काम करने के बाद शरीर में एक स्टिफनेस सी आ जाती है। इस स्टिफनेस को आप कुछ आसान स्ट्रेच एक्सरसाइजेस करके दूर कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने ऐसी ही कुछ बेहद आसान स्ट्रेच एक्सरसाइजेस बताई हैं, जिन्हें आप बेड पर लेटे-लेटे ही कर सकती हैं। रुजुता कहती हैं, ' आप सुबह उठने के तुरंत बाद भी यह एक्सरसाइज कर सकती हैं और रात में सोने से पहले भी इन एक्सरसाइजेस को रिपीट कर सकती हैं।'
बेस्ट बात तो यह है कि यह एक्सरसाइजेस आसान होने के साथ ही बेहद लाभदायक हैं और इन्हें करने में केवल 10 से 15 मिनट का समय ही आपको लगेगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यह कौन सी एक्सरसाइजेस हैं।
स्ट्रेच-1
- सबसे पहले अपने बेड पर स्ट्रेट लेट जाएं।
- अब आप अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और चेस्ट पर रख लें।
- अपने हाथों को घुटनों पर रखें और 5 तक की गिनती गिने।
- ऐसा कम से कम 5 बार करें।
- यदि आप नियमित रूप से 5 बार यह एक्सरसाइज करेंगी तो आपकी लोअर बैक को बहुत आराम मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाएं पार्टनर के साथ घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, दोनों का वजन होगा कम
स्ट्रेच-2
- इस स्ट्रेच को करने के लिए पहले आप बेड पर सीधी लेट जाएं।
- अब आप अपने राइट साइड और लेफ्ट साइड तकिया रखें।(Pillow के साथ करें ये 3 एक्सरसाइज)
- एक बार आपको लेफ्ट की ओर दोनों पैरों को मोड़ना है और एक बार राइट साइड।
- इस बात का ध्यान रखें कि इस स्ट्रेच में आपको केवल लोअर बॉडी को ही मूव करना है।
- अपर बॉडी को स्ट्रेट रखना है और हाथों को 180 डिग्री के कोण पर सीधा रखना है।
- इस पोजीशन में 5 की गिनती तक रहें और इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।
- इस स्ट्रेच को करने पर आपकी varicose veins पर असर पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: फ्लैट टमी पाने के लिए महिलाएं घर पर ही ये 7 आसान टिप्स अपनाएं
स्ट्रेच-3
- इस स्ट्रेच को करने के लिए आपको सबसे पहले अपने दोनों पैरो को घुटने से मोड़ना है।
- अब पहले राइट साइड वाले पैर को मोड़ कर लेफ्ट साइड वाले घुटने पर रखें।
- 5 तक गिनती गिने और फिर पैर को नीचे कर लें।( 3 आसान एक्सरसाइज)
- इसके बाद आपको लेफ्ट साइड वाले पैर को उठा कर राइट साइड वाले घुटने पर रखना है।
- 5 तक गिनती गिने और फिर पैर को नीचे रख लें।
- ऐसा कम से कम 5 बार जरूर करें।
- यह एक्सरसाइज आपके हिप्स के लिए बहुत ही अच्छी होगी।
आप भी बेड पर लेटे-लेटे इन 3 स्ट्रेच एक्सरसाइज को जरूर ट्राई करें। आर्टिकल पसंद आया हो तो उसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।