ओणम पर खूबसूरत दिखने के लिए पहनें व्हाइट गोल्डन सिल्क साड़ी के ये ट्रेंडी डिजाइन

 अगर आप साड़ी पहनने का शौक रखती हैं तो इस बार ओणम पर इन साड़ी डिजाइन को करें ट्राई इसमें आप खूबसूरत नजर आएंगी।

Onam special saree designs

दक्षिण भारत में ओणम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसकी तैयारियां काफी समय पहले से होनी शुरू हो जाती है। इस साल ये त्योहार 20 अगस्त को शुरू होगा और 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दिन महिला ट्रेडिशनल लुक में रेडी होगीं। साड़ी पहनेंगी उनके साथ ज्वेलरी को वियर करेंगी। अगर आप भी इस त्योहार में साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप व्हाइट गोल्डन सिल्क साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी काफी सुंदर लगती हैं और पहनने के बाद रॉयल लुक क्रिएट करती हैं।

लाइट वर्क व्हाइट गोल्डन सिल्क साड़ी

light work white golden silk saree

अगर आपको सिंपल साड़ी पहनने का मन है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं। इस तरीके की साड़ी में आप सिर्फ पल्ले पर हैवी वर्क ले सकती हैं। इससे आपका लुक भी ट्रेडिशनल दिखेगा साथ ही साड़ी पहनने के बाद आप कम्फर्टेबल नजर आएंगी। इस तरीके की साड़ी के पूरे डिजाइन में आपको छोटी-छोटी बूटियां नजर आएंगी। जिससे साड़ी और ज्यादा परफेक्ट लगेगी। इस ओणम इस तरीके की साड़ी पहने और लुक को कंप्लीट करें। मार्केट में ये आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएगी।

टिप्स: इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी सेट वियर कर सकती हैं।

रेड कलर के साथ व्हाइट गोल्डन सिल्क साड़ी

Red work white golden silk saree

कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें रेड कलर पहनना पसंद होता है ऐसे में आप गोल्डन और व्हाइट के कॉम्बिनेशन के साथ इसे वियर कर सकती हैं। व्हाइट और गोल्डन के साथ ये कलर काफी अच्छा लगता है। इसमें आप चाहे तो बॉर्डर वर्क के साथ रेड कलर ले सकती हैं। वरना बूटियों में रेड कलर खरीद सकती हैं। इस तरीके की साड़ी (सिल्क साड़ी कलेक्शन) भी ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट होती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। जिन्हें स्टाइल करके आप ओणम के लिए रेडी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs : नेट की साड़ी में आप दिखेंगी बेहद क्लासी, देखें डिजाइंस

टिप्स: इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी के वियर करें।

हैवी वर्क व्हाइट गोल्डन सिल्क साड़ी

Heavy work golden silk saree

शादी के बाद अगर आप पहला ओणम सेलिब्रेट कर रही हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है हैवी वर्क वाली व्हाइट गोल्डन साड़ी (बनारसी सिल्क साड़ी करें स्टाइल)। जिसमें बॉर्डर के साथ-साथ पल्ले पर भी आपको गोल्डन कलर नजर आएगा। इसमें आप मल्टीकलर एड कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 1000 से 1500 में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें

टिप्स: आप इसके साथ लाइट वेट ज्वेलरी वियर करें।

इस तरीके के साड़ी डिजाइन इस ओणम में स्टाइल करें और ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करें। आप खूबसूरत के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • सिल्क साड़ी में किस तरीके के डिजाइन लड़कियों पर लगते हैं अच्छे?

    लाइट वर्क वाले डिजाइन लगते हैं अच्छे।
  • सिल्क साड़ी को किन एक्सेसरीज के साथ करें स्टाइल?

    इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।