herzindagi
celebrities lehenga designs pic

Year Ender 2022: इस साल सेलिब्रिटीज लहंगे की ये डिजाइंस रहीं कमाल, अगले साल भी मचाएंगी धमाल

Bridal lehenga Trends in 2022 : दुल्हन के लिए उसका ब्राइडल लहंगा सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप अपने लिए ब्राइडल लहंगा तलाश रही हैं, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-12-05, 17:05 IST

अपने वेडिंग लुक को लेकर हर होने वाली दुल्‍हन के बहुत सारे ख्‍वाब होते हैं। ज्यादातर ब्राइड्स सेलिब्रिटीज के ब्राइडल लुक्‍स को देख कर ही अपने लिए लुक तय कर पाती हैं, वहीं कुछ ब्राइड्स सेलिब्रिटीज के लुक्स से स्टाइल टिप्‍स लेती हैं। आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर ब्राइड्स अपने वेडिंग लहंगे की डिजाइंस को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं।

इसलिए आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे और आपको वर्ष 2022 में हुई कुछ सेलिब्रिटीज के वेडिंग लहंगा लुक दिखाएंगे, जिससे आप अपने ब्राइडल लहंगे के लिए कुछ खास टिप्‍स ले सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- खरीद रही हैं अपनी शादी के लिए लहंगा तो ये टिप्स आपके आएंगे काम

अदिति शर्मा

'देवों के देव महादेव' फेम एक्टर मोहित रैना ने इस वर्ष 1 जनवरी 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा से शादी कर ली थी। शादी में अदिति ने मल्‍टी-ह्यूड लहंगा ( multi-hued lehenga) पहना था। आजकल ब्राइड्स भी ट्रेडिशनल रेड कलर के लहंगे की जगह कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं। ऐसे में मल्टी थ्रेड वर्क एंब्रॉयडरी ब्राइडल लहंगे को बहुत ही खास लुक दे सकती है। खासतौर पर डे वेडिंग के लिए इस तरह के लहंगे बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं।

top bridal lehenga of year

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने भी अपनी नाइट वेडिंग में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहना था। रेड कलर के इस लहंगे पर बहुत हैवी एम्ब्रॉयडरी नहीं थी, मगर लहंगे की हेम लाइन पर हैवी एंब्रॉयडरी वाला गोल्‍डन बॉर्डर था। लहंगे के साथ मौनी ने कस्टमाइज दुपट्टा कैरी किया था। मौनी के लहंगे की डिजाइन से मिलती जुलती डिजाइन वाला ब्राइडल लहंगा आप भी अपने लिए स्टिच करा सकती हैं और अपनी पसंद के अनुसार दुपट्टे को कस्टमाइज भी करा सकती हैं।

करिश्‍मा तन्‍ना

करिश्‍मा तन्‍ना की शादी भी इसी वर्ष हुई है। अपने डे वेडिंग में करिश्‍मा तन्‍ना ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक द्वारा डिजाइन किया हुआ पाउडर पिंक कलर का लहंगा पहना था। यह बात हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि अब दुल्‍हन रेड के अलावा, दूसरे कलर के ब्राइडल लहंगे को भी ट्राई कर रही हैं। अगर आपको ज्यादा हैवी ब्राइडल लहंगा नहीं पहनना है, तो आप करिश्‍मा तन्‍ना के इस लहंगा लुक को कॉपी कर सकती हैं। शादी के बाद इस तरह का ब्राइडल लहंगे को आप दूसरे अवसरों में भी कैरी कर सकती हैं।

top bridal lehenga

शीतल ठाकुर

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी भी इसी वर्ष हुई है और शादी में शीतल ठाकुर के ब्राइडल लुक को बहुत पसंद किया गया। शीतल ने बहुत ही सिंपल लुक कैरी किया था। उनके रेड लहंगे पर गोल्डन स्ट्राइप्स और फ्लावर मोटिफ्स काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं दुपट्टे में किरन वर्क उन्हें परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहा था। आजकल लाइटवेट ब्राइडल लहंगे ट्रेंड में है और शीतल के लहंगे को इस तरह के लहंगे के लिए एक अच्‍छा विकल्‍प माना जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- शादियों के सीजन के लिए ऑनलाइन खरीदें 5000 रुपये से कम में मिल रहे ये खूबसूरत लहंगे

कनिका कपूर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने भी इस वर्ष बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से शादी की। यह उनकी दूसरी शादी थी। अपनी शादी में कनिका ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। आपको बता दें रानी पिंक, पेस्टल पिंक और पाउडर पिंक, यह कलर्स आजकल ब्राइडल लहंगे में काफी नजर आ रहे हैं। खासतौर पर डे वेडिंग के लिए यह कलर्स बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं।

पायल रोहतगी

लंबे समय से रिलेशनशिप में होने के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह भी इस वर्ष शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी में पायल ने ट्रेडिशनल हैवी ब्राइडल लहंगा पहना है। अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद हो तो आप इस तरह का लहंगा अपने लिए स्टिच करा सकती हैं।

celebrities bridal lehenga

पलक मुच्छल

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की शादी 6 नवंबर 2022 को हुई है। अपनी शादी में हैवी रेड लहंगा पहना था। यह ट्रेडिशनल एंब्रॉयडरी वाला लहंगा था, अगर आपको अपनी शादी में हैवी लहंगा पहनना है और परफेक्‍ट ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहिए है तो आप इस तरह के लहंगे को रीक्रिएट करवा सकती हैं।

उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।