herzindagi
image

Nita Ambani Navratri Look: नीता अंबानी के बनारसी लहंगे में दिखें नवरात्रि के 9 रंग, डांडिया नाइट लुक के लिए ले सकती हैं आइडिया

Nita Ambani Navratri Look: नीता अंबानी का नवरात्रि 2025 का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने 9 रंगों के डिजाइन वाला लहरिया प्रिंट लहंगा वियर किया है, जो गरबा या डांडिया नाइट के लिए अच्छा है। आप भी लुक को रीक्रिएट करने के लिए आर्टिकल से पूरी जानकारी ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 18:15 IST

Nita Ambani Navratri Lehenga Look: नीता अंबानी हर त्योहार पर कुछ अलग ही स्टाइल करना पसंद करती हैं। यही कारण है कि जब भी इनके लुक्स की तस्वीरें आती हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इस बार भी इनका नवरात्रि लहंगा लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस बार इन्होंने बनारसी लहरिया प्रिंट 9 रंगों के डिजाइन वाले लहंगे को स्टाइल किया है। आप भी डांडिया नाइट के लिए इनके लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। अपने लुक को और भी सुंदर बना सकती हैं। आइए उनके इस लुक के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

नीता अंबानी का नवरात्रि लहंगा लुक

नीता अंबानी ने नवरात्रि के दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए नवरंग के लहंगे को वियर किया है। जिसे जेड बाय एमके (Jade bymk) ने कस्टमाइज्ड किया है। इसे बनासरी फैब्रिक से तैयार किया गया है। वहीं इसके लिए लहरिया प्रिंट पैटर्न को चूज किया गया है। इससे लहंगा रॉयल और नवरात्रि के लिए परफेक्ट नजर आ रहा है। इसके वर्क की बात करें तो लहंगे की में बारीक जरी और हाथ से कढ़ाई वाला वर्क किया है। लहंगे के नीचे की तरफ लेस वर्क किया गया है, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।

Nita ambani lehenga look

नीता अंबानी के ब्लाउज का डिजाइन

नीता अंबानी ने इस लहंगे के साथ खूबसूरत गुलाबी ब्लाउज को वियर किया है, जिसे गोल्डन और ब्रोंज वर्क के साथ तैयार किया गया है। हाफ स्लीव्स के इस ब्लाउज की बाजू में सुंदर कढ़ाई की गई है। इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने लहरिया प्रिंट दुपट्टा स्टाइल किया है। ये पूरे लुक में जान डाल रहा है। इस दुपट्टे को उन्होंने हमेशा की तरह सीधे पल्लू में वियर किया है। आप भी इस तरह से लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।

Blouse designs (3)

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Red Saree: लाल साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, ब्लाउज पेंटिंग है खास

नीता अंबानी ने स्टाइल किए खूबसूरत गहने

नवरात्रि के मौके को खास बनाने के लिए उन्होंने ग्रीन स्टोन 3 लेयर वाले हार को वियर किया है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स, राजस्थानी स्टाइल बोरला, रंग बिरंगी चूड़ियां और एक बड़ी रिंग को वियर किया है। इन गहनों को पहनने के बाद उनका लुक महारानी से कम नहीं लग रहा है।

Nita ambani jewellery

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Hyderabadi Suit look: नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए पहनें हैदराबादी सूट, डिजाइन पर डालें नजर

आप भी नीता अंबानी की तरह डांडिया नाइट के लिए इस तरह से मिलता-जुलता लुक क्रिएट कर सकती हैं। लहंगे से लेकर ज्वेलरी के डिजाइन ऑप्शन मार्केट से रेडीमेड डिजाइन में खरीद सकती हैं या लहंगे के लिए कपड़ा लेकर डिजाइन कर सकती हैं। इससे लुक काफी अच्छा लगेगा। बस आपको इनके लुक्स की डिटेलिंग पर खास ध्यान देना होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।