Tie And Dye Kurti Designs: फेस्टिवल के लिए अपनी वॉर्डरोब कलेक्शन में रखें ये टाई एंड डाई कुर्ती, देखें डिजाइंस

 फेस्टिवल सीजन में कुछ नया ट्राई करने के लिए आप अपनी वॉर्डरोब में टाई एंड डाई कुर्ती डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगेगी।

tie and dye kurti designs ideas

कुर्ती फेस्टिवल सीजन में हर कोई पहनना पसंद करता है। इसलिए हमेशा अलग डिजाइन को ट्राई करते हैं। इस बार फेस्टिवल सीजन में अपनी वॉर्डरोब में टाई एंड डाई कुर्ती को रखें। इसे पहनकर आप कम्फर्टेबल फील करेंगी। साथ ही, आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह के कुर्ती आपको कम पैसों में बाजार में मिल जाएगी।

टाई एंड डाई स्ट्रेट कुर्ती

Tie and dye straight kurti

आप स्ट्रेट कुर्ती को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें लुक भी अच्छा आता है। साथ ही, इसमें प्रिंट काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको प्रिंट के अलावा थोड़ा सा गोटा वर्क भी मिल जाएगा। साथ ही, नेकलाइन पर पर टाई एंड डाई प्रिंट अच्छा मिलेगा। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी प्लेन बॉटम के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी। साथ ही, आप चाहें तो प्लेन डिजाइन की कुर्ती को खरीदकर भी इस तरह की डाई प्रिंट को करा सकती हैं।

काफ्तान टाई एंड डाई कुर्ती

Kaftan kurti designs for women

आप अपनी वॉर्डरोब में काफ्तान कुर्ती को भी रख सकती हैं। इसमें भी काफी अच्छे डिजाइन मार्केट में मिल जाते हैं, जिन्हें स्टाइल करके आपका लुक परफेक्ट लगेगा। इस तरह की कुर्ती में आपको बीच में टाई एंड डाई प्रिंट मिलेगा। यह डिजाइन कुर्ती पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी पार्टी या पूजा में अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs : कैजुअल लुक के लिए बेस्ट हैं ये फुल लेंथ वाली कुर्ती

टाई एंड डाई अनारकली कुर्ती

Tie and dye anarkali kurti

आप वॉर्डरोब में अनारकली कुर्ती के डिजाइन को भी रख सकती हैं। इसमें आपको नेकलाइन पर थ्रेड वर्क मिलेगा। साथ ही, इसमें आपको स्लीव्स पर भी टाई एंड डाई प्रिंट मिलेगा। इससे आपकी कुर्ती अच्छी लगेगी। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी प्लेन डिजाइन वाले बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: ऑफिस से लेकर किसी पार्टीवियर लुक के लिए खास हैं काले रंग की ये कुर्तियां, देखें डिजाइंस

इस तरह की कुर्ती को आप इस फेस्टिवल सीजन पर ज्वेलरी या अन्य एक्सेसरीज के साथ ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग लगेगा। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको आसानी से मिल भी जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP