herzindagi
kaftan kurti  for outing

Kaftan Kurti Designs : आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये काफ्तान कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस, इस तरह करें स्टाइल

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ  काफ्तान कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं जिन्हें आप आउटिंग के दौरान वियर कर सकती हैं और इस काफ्तान कुर्ती को वियर करने के बाद आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। 
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 18:42 IST

काफ्तान कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये एक ऐसा आउटफिट है जिसे कई सारे मौकों पर वियर किया जा सकता है। इस आउटफिट में जहां आप कंफर्टेबल रहती हैं तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आती हैं। वहीं अगर आप आउटिंग के दौरान एक नया लुक चाहती हैं तो आप काफ्तान कुर्ती ट्राई कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले काफ्तान कुर्ती दिखाएंगे जिन्हें आप आउटिंग के दौरान स्टाइलिश  नजर आएंगी। 

शॉर्ट स्लीव काफ्तान कुर्ती

short sleeves kurti

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की काफ्तान कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह काफ्तान कुर्ती रेयान फैब्रिक में है और इस तरह की कुर्ती को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ आप फुटवियर में फ्लैट्स  पहन सकती हैं। यह आउटफिट आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये आउटफिट 1000 तक की कीमत में मिल जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें : Fashion Tips: दिखना है स्लिम तो वियर करें जैकेट मैक्सी ड्रेस, दिखेंगी स्टाइलिश

कॉटन काफ्तान कुर्ती

cotton kaftan kurti

इस तरह की कॉटन काफ्तान कुर्ती भी आप आउटिंग के दौरान वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भीड़ से भी अलग नजर आएगा। इस  काफ्तान कुर्ती के व्हाइट लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मिल जाएगा जिसे 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं। 

सिल्क कफ्तान कुर्ता

यह विडियो भी देखें

silk kaftan kurti

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की सिल्क कफ्तान कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक रॉयल नजर आएगा तो साथ ही आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। वहीं इस कफ्तान कुर्ता को अप ट्राउजर के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फ्लैट्स इस आउटफिट के साथ बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ये आउटफिट आसानी से आपको ऑनलाइन 1500 से 3000 रुपये में खरीद सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : Maxi Dresses : यूनीक और स्टनिंग लुक पाने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये Maxi Dresses

अगर आपको ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Image credit :  limeroad, shopify, cilory

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।