Karwa Chauth 2024 lehenga Designs: करवा चौथ पर चाहती हैं एक्ट्रेसेस जैसा लुक तो वियर करें ये थ्रेड वर्क लहंगा

करवा चौथ पर अगर आप एक्ट्रेसेस जैसा लुक चाहती हैं तो आप ये न्यू डिजाइन वाले लहंगे इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
image
करवा चौथ के मौके पर जो भी महिलाएं व्रत रखती है वो सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं हमारी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जो इस खास दिन अपनी पति के लिए व्रत रखती हैं और इस दौरान वो जो भी आउटफिट पहनती हैं उसके सबसे ज्यादा चर्चा होते हैं। वहीं करवा चौथ के दिन आप भी एक्ट्रेसेस जैसा लुक चाहती हैं तो आप इन थ्रेड वर्क लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ न्यू डिजाइन वाले थ्रेड वर्क लहंगे दिखा रहे हैं जो करवा चौथ पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

थ्रेड वर्क जॉर्जेट लहंगा

thread work lehenga (2)

एक्ट्रेसेस जैसा लुक पाने के लिए आप इस तरह के लहंगे का चुनाव कर सकती हैं यह लहंगा जॉर्जेट में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत थ्रेड वर्क किया हुआ है। इस थ्रेड वर्क जॉर्जेट लहंगा करवा चौथ के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है और इस लहंगे को आप 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ मिरर वर्क या चोकर डिजाइन वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Navratri 2024 Dupatta Fashion: नवरात्रि में प्लेन सलवार-सूट के साथ बेस्ट लगेंगे मल्टी-कलर के ये खूबसूरत दुपट्टे

थ्रेड वर्क सिल्क लहंगा

thread work lehenga new designs

यह थ्रेड वर्क सिल्क लहंगा भी अप रॉयल लुक पाने के लिए वियर कर सकती हैं और उस तरह के लहंगे में आपका लुक सबसे ज्यादा सुंदर नजर आएगा। यह लहंगा सिल्क फैब्रिक में है और इस तरह के लहंगे में भी थ्रेड वर्क किया हुआ है। इस थ्रेड वर्क लहंगा आपको 3,000 से 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क नेट लहंगा

thread net work lehenga

यह नेट लहंगा भी आप इस खास मौके पर वियर कर सकती हैं। यह लहंगा नेट फैब्रिक में है और इसमें भी थ्रेड वर्क किया हुआ है। इस लहंगे के साथ पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

इस लहंगे को आप 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं और ये लहंगा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:Three piece Suit Designs: डांडिया नाइट्स पर न्यू लुक के लिए स्टाइल करें ये थ्री पीस सूट, देखें डिजाइंस

अगर आपको लहंगे के ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:koskii

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP