गर्मी के मौसम ये 5 ड्रेस डिजाइन आपके वार्डरोब के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट

गर्मी के मौसम में अक्सर लड़कियां कम्फर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में ये ड्रेस डिजाइन आपको अपने वॉर्डरोब में शामिल कर लेने चाहिए।

Fashion trends for summer vaccation

गर्मी का मौसम शुरू होते ही धूप चुभने लगती है। जिसके कारण कोई भी ऐसा कपड़ा पहनने का मन नहीं करता। जिसके कारण गर्मी ज्यादा लगे। लड़कियां इसके लिए अलग-अलग तरह के ट्रेंड को फॉलो करती हैं। जिसको स्टाइल करके वो कंफर्टेबल फील कर सके। अगर आप भी चाहती हैं वॉर्डरोब को गर्मी के हिसाब से अपडेट करना तो इन ड्रेस डिजाइन को जरूर सेलेक्ट करें।

को-ऑड सेट

Co ord dress

कई सारी ऐसी ड्रेस होती हैं, जिन्हें पहनना तो पसंद होता है। लेकिन गर्मी के कारण पहना नहीं जाता है। अगर आपको स्कर्ट पहनना पसंद है तो इसे आप क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। अगर आप मिनी स्कर्ट पहनने की शौकीन हैं तो लूज टॉप के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको गर्मियों में काफी कंफर्ट रखती हैं। इसके साथ आप हाई हील्स, लाइट मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

एसिमिट्रिकल ड्रेस

long dress style

वन पीस गर्मी में काफी अच्छे लगते हैं। आपको इस तरह की ड्रेस पहननी पसंद है तो अपने कलेक्शन में आप इसे भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस जहां आपको एक अट्रैक्टिव लुक देगा साथ ही गर्मी के मौसम में कम्फर्टेबल रखेगा।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: अपने डेली वियर रूटीन में इन चीज़ों को ज़रूर करें शामिल

टॉप विद लॉन्ग स्लिट स्कर्ट

Top with slit skirt

फैशन ट्रेंड के लिए अगर आपको फॉलो करना है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को फॉलो करें। इससे आपको अच्छे स्टाइलिंग टिप्स के आइडियाज मिलेंगे साथ ही कैसे रेडी होना है उसके बाद में भी आप जान पाएगी। पार्टी के लिए आप शिल्पा शेट्टी के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें उन्होंने टॉप विद लॉन्ग स्लिट स्कर्ट पहनी है।

इस तरह की ड्रेस नाइट पार्टी में काफी अच्छी लगती हैं। कलर आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकती हैं, इसके साथ आप हाई हील्स, इयररिंग्स और भी अन्य एक्सेसरीज पहन सकती हैं।

प्रिंटेड लॉन्ग मैक्सी ड्रेस

Long dress printed

अगर आप किसी वेकेशन पर जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। वेकेशन में ये काफी अच्छी लगती है साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल होती हैं। इसे आप फ्लैट्स के अलावा स्नीकर्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इयररिंग्स में आप पर्ल या फिर हूप्स ट्राई कर सकती हैं।

शॉर्ट ड्रेस

Short dress

अगर आप डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं तो उसके लिए शॉर्ट ड्रेस सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये गर्मी के मौसम में आसानी से पहनी भी जाती है और स्टाइलिश भी लगती है। इसके साथ आप बन या फिर स्ट्रेट हेयर बना सकती हैं और हाई हील्स के साथ इस लुक को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स

आपको ये ड्रेस डिजाइन कैसे लगें इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP