Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

मिनी स्कर्ट में अपना स्टाइल करना है फ्लॉन्ट तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

मिनी स्कर्ट को अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं और उसे डिफरेंट तरीके से कैरी करके स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन डिफरेंट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Updated:- 2020-08-11, 10:23 IST
bollywood actresses mini skirt fashion

मिनी स्कर्ट एक ऐसा लुक है, जो अधिकतर यंग गर्ल्स को काफी पसंद आता है। यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ उन्हें काफी स्टाइलिश भी दिखाता है। हालांकि यह बेहद जरूरी है कि वह मिनी स्कर्ट को सही तरह से टीमअप करें। मिनी स्कर्ट पहनते हुए जरा सी भी गड़बड़ उनके पूरे लुक को बिगाड़ देती है। हालांकि बहुत सी लड़कियों को यह समझ ही नहीं आता कि वह मिनी स्कर्ट को अलग-अलग तरह से किस तरह टीमअप करें ताकि उनका लुक बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लगे। अगर आप भी अक्सर इसी कशमकश में रहती हैं तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के मिनी स्कर्ट लुक्स से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। जी हां, जाह्नवी कपूर से लेकर कृति सेनन और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस कई बार मिनी स्कर्ट को अपने स्टाइल का हिस्सा बना चुकी हैं और हर बार उनका एक अलग ही स्टाइल देखने को मिलता है। तो ऐसे में उनके लुक्स से इंस्पिरेशन लेना अच्छा आईडिया हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के मिनी स्कर्ट लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी अच्छे लगेंगे-

कृति सेनन

bollywood actresses kriti mini skirt look inside

कृति सेनन का यह मिनी स्कर्ट लुक यकीनन लड़कियों को काफी अच्छा लगेगा। इस लुक में कृति ने Zara ब्रांड का पिंक कलर का प्लंजिंग नेकलाइन वाला बॉडीसूट पहना है। जिसके साथ उन्होंने Beige colour के लेदर मिनी स्कर्ट को टीमअप किया है। मेकअप को कृति ने बेहद ही लाइट रखा है और एसेसरीज में बिग हूप्स पहने हैं।

इसे भी पढ़ें: समर्स में पहननी है शार्ट ड्रेस, पहलें देखें श्रद्धा कपूर के यह लुक्स

सोनाक्षी सिन्हा

bollywood actresses sonakshi mini skirt look inside

सोनाक्षी सिन्हा का यह मिनी स्कर्ट लुक ऑफिस वियर में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ लाइट ब्राउन कलर की स्कर्ट को टीमअप किया है। जो उन्हें एक प्रोफेशनल लुक दे रहा है। सटल मेकअप और ओपन हेयर से सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

प्रियंका चोपड़ा

actresses priyanka mini skirt look inside

प्रियंका चोपड़ा का यह लुक सिंपल होने के बावजूद भी काफी अट्रैक्टिव है। इस लुक में प्रियंका ने डार्क ब्लू टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट को टीमअप किया है। इस टॉप के नेकलाइन को आकर्षक बनाने के लिए उस पर डोरी वर्क किया गया है। वहीं मेकअप में प्रियंका ने रेड लिप्स विद ओपन हेयर लुक रखा है, जो उन पर यकीनन काफी अच्छा लग रहा है।

 

कैटरीना कैफ

bollywood actresses mini skirt style inside

कैटरीना कैफ का यह मिनी स्कर्ट लुक किसी भी लड़की को यकीनन काफी इंस्पायर करेगा। इस लुक में कैटरीना ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट स्टाइल शर्ट को कैरी किया है। अपने लुक को ब्राइटन करने के लिए इसके साथ कैटरीना ने येलो कलर की लेदर मिनी स्कर्ट को टीमअप किया है। इस लुक को आप आउटिंग के दौरान कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कहीं तो होगा फेम एक्ट्रेस आमना शरीफ के यह शार्ट ड्रेस लुक है बेहद ब्यूटीफुल

 


जाह्नवी कपूर

actresses mini skirt look inside

अगर आप पार्टी मूड में हैं और मिनी स्कर्ट पहनना चाहती हैं तो आपको जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखना चाहिए। जाह्नवी ने स्कर्ट को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से पहना है। जाह्नवी ने व्हाइट कलर की शर्ट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है, जिस पर ऑरेंज कलर स्टार शेप्ड प्रिंट है। इसके साथ जाह्नवी ने सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट को टीमअप किया है। वहीं सटल मेकअप के साथ जाह्नवी ने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा है और दोनों साइड में हेयर पिन्स भी लगाई हैं।

आपको किस एक्ट्रेस का मिनी स्कर्ट लुक अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@kritisanon,akm-img-a-in.tosshub.com,theemergingindia.com,thehauterfly.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।