एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन सबसे अहम होता है और इसके लिए वे अपने लुक को बेस्ट बनाने में लग जाती है। वहीं बदलते दौर में आए दिन मार्केट में कुछ नया देखने को मिल रहा है। वहीं ब्राइडल लुक की बात करें तो इसके लिए आपको आजकल आपको एक से बढ़कर एक लुक मिल जाएंगे।
लेटेस्ट ब्राइडल फैशन की बात करें हर लुक को स्टाइल करने का तरीका अलग होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं 3 अलग-अलग ब्राइडल लुक्स जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन के लिए कर सकती हैं ट्राई। साथ ही बताने वाले हैं इन लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स।
रेड ब्राइडल लुक
View this post on Instagram
- रेड ब्राइडल लुक देखने में काफी क्लासी नजर आता है। देखने में यह आइकोनिक ब्राइडल लुक देने में मदद करता है।
- इस तरह के लुक के साथ आप मेकअप के लिए वार्म और न्यूट्रल कलर को चुनें।
- मेकअप के लिए आप वार्म ब्राउन कलर का आई शैडो और रूबी रेड कलर लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आई मेकअप को हैवी लुक देने के लिए ग्लिटर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ज्वेलरी के लिए आप ग्रीन या गोल्डन कलर को चुन सकती हैं।
सटल ब्राइडल लुक
View this post on Instagram
- आजकल सटल ब्राइडल लुक को काफी पसंद किया जाने लगा है।
- इस तरह का लुक खासकर डे वेडिंग के लिए पसंद किया जाता है।
- ऐसे सटल ब्राइडल लुक के साथ आप मेकअप के लिए सॉफ्ट लुक को चुनें।
- इसके लिए बेस मेकअप को आप ड्युई रखें और लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
- ज्वेलरी के लिए आप अनकट डायमंड को चुन सकती हैं और कलर के लिए ग्रीन एमराल्ड डायमंड स्टोन को चुनें।
ऑम्ब्रे ब्राइडल लुक
View this post on Instagram
- आजकल ऑम्ब्रे कलर कॉम्बिनेशन को काफी पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको येलो-ऑरेंज, पिंक-पर्पल और स्काई ब्लू-डार्क ब्लू जैसे कई कलर कॉम्बिनेशन आसानी से मिल जाएंगे।
- इस तरह के लुक के साथ आप डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
- शादी के संगीत से लेकर वेडिंग डे तक के लिए इस तरह का लुक आपको आकर्षक लुक देने में मदद करेगा।
- इस तरह के लुक के साथ आप डबल दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों