यदि आप वर्किंग वुमेन हैं फिर तो आपको भी हर रोज सुबह ऑफिस जाने से पहले सोचना पड़ता होगा कि आखिर क्या पहना जाए। जी हां हर एक महिला को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। किस तरह लुक को हर रोज स्टाइलिश और क्लासी बनाया जाए। खाने के मेन्यू से ज्यादा हम अपने ऑउटफिट को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि लड़कियों के साथ वार्डरोब में कैरी करने के लिए बहुत ऑप्शन होते हैं, लेकिन फिर भी हम सोचते हैं कि क्या स्टाइल किया जाए।
अधिकतर लड़कियां ऑफिस में गर्मी के दिनों में वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन लुक पसंद करती हैं। दरअसल, एथनिक लुक में आप फॉर्मल और स्टाइलिश दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन सेट करती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ यूनिक स्टाइल की काफ्तान कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ऑफिस में कैरी करके खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं। इन काफ्तान कुर्तियों में आप परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देती नजर आएंगी। आइए देखें इन कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइन।
टाई एंड डाई प्रिंट काफ्तान कुर्ती
यदि आप ऑफिस में स्टाइल के साथ कंफर्ट भी चाहती है, तो उसके लिए जॉर्जेट की टाई एंड डाई प्रिंट कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। इसके संग आप कोई भी व्हाइट पेंट, प्लाजो या जींस कैरी कर सकती हैं। ऐसी काफ्तान कुर्तियां कैरी करने के बाद काफी अट्रैक्टिव लुक देती हैं। इनके संग आप कोई भी मेटल झुमके न्यूड मेकअप और ओपन हेयर से अपना लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन 400 से 800 तक की रेंज में मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Kaftan Kurti Designs : आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये काफ्तान कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस, इस तरह करें स्टाइल
सिल्क पैच वर्क शार्ट काफ्तान कुर्ती
आप चाहे तो इस तस्वीर में नजर आ रही पिंक कलर की सिल्क फैब्रिक कुर्ती को भी ट्राई कर सकती हैं। इस कुर्ती पर बड़ा सा फ्लोरल पैच लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है। लूज फिटिंग होने की वजह से गर्मियों के लिए काफ्तान कुर्तियां परफेक्ट रहती हैं। इनके संग आप व्हाइट या ब्लैक पेंट पेयर अप करें। हेयर स्टाइल को आप पौनी लुक दें और मेकअप को थोड़ा ग्लॉसी टच दें। ऐसी कुर्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन आप की तरह के कलर में आसानी से 400 से 700 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
साटन फैब्रिक लांग काफ्तान कुर्ती
हिना खान की साटन फैब्रिक डार्क ब्लू कुर्ती एथनिक और वेस्टर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इस कुर्ती पर वी डिजाइन में गोल्डन कलर से थ्रेड वर्क किया गया है। साथ ही, साइड में डोरी दी गई है जिससे आप अपने अकॉर्डिंग कमर से ढीला और टाइट कर सकती हैं। इससे फिटिंग काफी अच्छी आती है। यदि आप इन कुर्ती के साथ मेकअप को बोल्ड रखकर खुद को फैशनेबल लुक दे सकती हैं। इसके संग पर्ल इयररिंग्स काफी जचेंगे। साथ में राजस्थानी जूती आपके लुक को कंप्लीट कर देंगी।
ये भी पढ़ें: ऑफिस में न्यू लुक के लिए पहने ये स्टाइलिश कुर्ती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/hina khan/Maaesa/LetsDressUp
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों