Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

ये सिम्पल साड़ी लुक्स अब हाउसवाइव्स को भी बनाएंगी स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

सिंपल साड़ी कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती और यह बेहद खूबसूरत भी लगती है। 
Updated:- 2022-08-04, 17:16 IST
simple saree ideas

किसी भी तरह का त्यौहार हो या कोई शादी या पार्टी, साड़ियों का रिवाज हमेशा से एवरग्रीन रहा है। ज्यादातर महिलाएं साड़ियां पहनना बेहद पसंद करती हैं। कई महिलाएं रोजाना साड़ी को पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में वह किसी भी तरह की साड़ी पहन लेती हैं। क्योंकि उनके पास स्टाइल और बदलते ट्रेंड की कम जानकारी मौजूद होती हैं। जिसके कारण उनके पास ज्यादा ऑप्शन मौजूद नहीं होते। इसलिए आज हम बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिसे फॉलो कर आप भी ट्रेंडी और स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

 

गोल्डन- ब्लैक का कॉम्बिनेशन 

golden black

गोल्डन और ब्लैक कलर तो हमेशा से एवरग्रीन कलर्स में से मौजूद है। ब्लैक कलर की साड़ी के साथ चौड़ा गोल्डन कलर बॉर्डर बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रगा है।  इन दोनों कलर का कॉम्बिनेशन अपना एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाता है। इसके  साथ अगर स्लीक बन बनाएंगी तो ये आपके पुरे लुक पर चार चांद लगा देगा। 

 इसे भी पढ़ें : 30 के बाद झड़ने लगे हैं बाल और हो गए हैं पतले तो जानें इसका कारण और उपाय

वाइट कलर है बेहद ट्रेंडी

white color saree

अक्सर गर्मियों में वाइट कलर को ज्यादा पसंद किया जाता है। वाइट कलर बेहद सॉफ्ट लगता है जिसके कारण हर महिला को ये आसानी से लुभाता है। वाइट कलर की साड़ी पर बनें ये स्ट्रिप्स वाला डिजाईन बेहद खूबसूरती से इस साड़ी पर चार चांद लगा रहे हैं । साथ ही आप इसे ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की ज्वैलरी भी पहन सकती हैं। 


कलरफुल भी है लेटेस्ट ट्रेंड 

colorful

आजकल कलरफुल साड़ियों को बेहद पसंद किया जाता है। बदलते ट्रेंड्स में अब वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक महिलाएं मल्टी कलर की ड्रेसेस को बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में आप कुछ इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको भी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट होगा। 

इसे भी पढ़ें : शमा सिकंदर के बोल्ड मेकअप लुक्स जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई

ब्लैक और वाइट का कॉम्बिनेशन 

satin saree

ब्लैक और वाइट ये दोनों ही कलर्स कभी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं होते। साटन की बनी ये साड़ी न केवल घर में बल्कि आप इसे किसी भी हल्के ओकेशन पर भी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप मिनिमल ज्वैलरी के साथ स्टाइल करें तो इसका लुक आपकी खूबसूरती को और बड़ा देगा।  

 

इस आर्टिकल में बताई ये टिप्स अगर आपको पसंद आई हो तो शेयर करना बिल्कुल न भूलें। ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।