बोल्ड लुक्स की बात करें तो शमा सिकंदर का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। टीवी की ये एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में भी किसी से कम नहीं हैं। ऐसा हम नहीं इनके बोल्ड और कॉन्फीडेंट लुक्स बताते हैं। ये एक्ट्रेस आए दिन अपने हॉट और अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में दिखाई देती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शमा सिकंदर के कुछ मेकअप लुक्स जिसे फॉलो कर आप दिख सकती हैं बोल्ड और यूनिक।
मैट आईज
शमा अलग-अलग तरह का मेकअप एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, जो कि उन पर बेहद खूबसूरत भी लगता हैं। ऐसे ही इस लुक में शमा ने आई मेकअप को मैट रखा हैं और लिप्स को ग्लॉसी। इस लुक में शमा ने आई मेकअप के लिए डार्क ब्राउन कलर को चुना हैं। साथ ही लिप्स को न्यूड रखा हैं।
इसे भी पढ़ें : इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सीखें कैसे दिखें बॉस लेडी
ब्राउन कॉपर आई लुक
इस लुक में शमा ने अपने आई मेकअप का कलर ब्राउन टोन में रखा हैं। इसी के साथ शमा ने ब्राउन कलर के ऊपर कॉपर कलर के शिमर का भी इस्तेमाल किया हैं। जिसके कारण आई मेकअप खिलकर सामने दिखाई दे रहा हैं। साथ ही शमा ने लिप्स को न्यूड पिंक कलर का रखा हैं और लिप्स पर ग्लॉस भी लगाया है। ऐसा करने से शमा का पूरा लुक बेहद बोल्ड दिखाई दे रहा हैं।
Recommended Video
सॉफ्ट आई लुक
हालांकि सॉफ्ट आई मेकअप बोल्ड लुक्स में नहीं गिना जाता। लेकिन शमा ने इस मिथ को मात दे दी हैं। इस लुक में शमा ने सॉफ्ट पीच कलर आई मेकअप के साथ लिप्स पर रूबी रेड की लिपस्टिक लगाई हैं। जिसमें वह बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई दे रही हैं।
इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण से सीखें कैसे करें नाईट पार्टी के लिए मेकअप
पेस्टल ग्रीन आई मेकअप
इंडियन स्किन टोन के हिसाब से आई मेकअप के लिए कुछ ही कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। शमा ने आई मेकअप के लिए इस तरह के ग्रीन कलर चुना जो कि काफी रिस्की साबित हो सकता था। साथ ही शमा ने ब्लश को ज्यादा हाइलाइट किया है। शमा ने लिप कलर के लिए पिंक न्यूड कलर को चुना हैं जिसके कारण शमा का ओवरऑल लुक बेहद स्टनिंग दिखाई दे रहा हैं।
आप भी इन टिप्स को फॉलो कर दिख सकती हैं बेहद बोल्ड और स्टाइलिश। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो शेयर करें साथ ही हरजिंदगी को फॉलो करना बिल्कुल न भूलें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।