गरबा और डांडिया नाइट में सुंदर दिखने के लिए बेस्ट हैं Janhvi Kapoor के ये 3 लहंगा लुक, देखें तस्वीरें

नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। ऐसे में कई सारी जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट को होस्ट किया जाता है। जहां पर लोग डांडिया या गरबा डांस के लिए जाते हैं। इसके लिए लड़कियां अकसर ट्रेंडी डिजाइन वाले लहंगे को वियर करती हैं। लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप जाह्नवी कपूर के ट्रेंडी लहंगा लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको ट्रेंडी लहंगा आइडिया मिल जाएंगे।
डांडिया या गरबा नाइट का जाहन्वी कपूर स्टाइल वाला शिमर वर्क लहंगा लुक
आप डांडिया या गरबा लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप शिमर वर्क वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी पसंद के ब्लाउज डिजाइन और दुपट्टा के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आप कलर अपनी पसंद का ले सकती हैं। इसे ट्रेंडी ज्वेलरी के साथ वियर करें और डांडिया या गरबा नाइट को अच्छे से एन्जॉय करें।
जाहन्वी कपूर का सिल्क लहंगा लुक
डांडिया या गरबा नाइट में स्टाइल करने के लिए आप जाहन्वी कपूर के इन लहंगा लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में नजर आने वाले लहंगे को पहनने के बाद आप अच्छी लगेंगी। इसमें उन्होंने फेशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए रोज पिंक लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसे सिल्क फैब्रिक और गोटा वर्क के साथ क्रिएट किया गया है। वहीं इसके साथ हैवी डिजाइन ब्लाउज को बनाया है। जिसे पहनने के बाद वो अच्छी नजर आ रही हैं। आप भी ऐसे ही लहंगे के लिए कपड़े को खरीदकर डिजाइन करा सकती हैं या रेडिमेड ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल लहंगा लुक को इन टिप्स की मदद से बनाएं स्टाइलिश, लुक नजर आएगा अट्रैक्टिव
डांडिया या गरबा नाइट में स्टाइल करें जाहन्वी कपूर डिजाइन वाला लहंगा
डांडिया नाइट या गरबा लुक सबसे अलग दिखेगा। इसके लिए आप जाह्नवी कपूर के इस लेस वर्क वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस लहंगे के लिए रोज पिंक कलर को चूज किया है। इसमें पर्ल और लेस वर्क किया गया है। इसमें जैसे जाह्नवी अच्छी लग रही है आप भी इवेंट में अच्छी लग सकती हैं। इससे लुक अच्छा नजर आएगा।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: शादी में लहंगा लुक लगेगा सुंदर, जब ये ब्लाउज डिजाइन करवाएंगी क्रिएट
इस बार डांडिया या गरबा नाइट में इन लहंगा लुक को क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही नाइट की तस्वीरें अच्छी आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Janhvi Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।