कॉलेज और स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं Shirt Style Top देंगे फैंसी लुक

कॉलेज में क्या पहने इस बात को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट शर्ट स्टाइल टॉप डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप कॉलेज में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है।
image
image

स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियां क्या पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। एक जैसे कपड़े पहनकर जाने पर अधिकतर लड़कियों को शर्मिंदगी भी महसूस होती है। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट शर्ट स्टाइल टॉप डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप कॉलेज में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है।

फ्लोरल प्रिंट कॉटन शर्ट स्टाइल टॉप

अगर आप कॉलेज में एक जैसे कपड़े पहन कर जाती है और अब ऐसे कपड़े पहनकर बोर हो गई है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट कॉटन शर्ट स्टाइल टॉप को ट्राई कर सकती है। इस तरह का टॉप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा।

1 - 2025-08-21T165425.685

ब्राऊन वी नेक शर्ट स्टाइल टॉप

यही नहीं अगर आपके स्कूल में कोई फंक्शन है और आप उस फंक्शन में खूबसूरत दिखना चाहती है, तो आपके लिए यह लेटेस्ट ब्राऊन वी नेक शर्ट स्टाइल टॉप भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप न सिर्फ स्कूल बल्कि कॉलेज में भी जा सकती है। इस तरह के टॉप इन दिनों काफी चर्चा में है, जो अधिकतर लड़कियों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

3 - 2025-08-21T165431.282

यह भी पढ़ें:व्हाइट कलर की इनर के साथ शामिल करें इस तरह के शर्ट, दिखेंगी खूबसूरत

कॉटन शर्ट स्टाइल टॉप

आप चाहे तो अपने कॉलेज में इस खूबसूरत कॉटन शर्ट स्टाइल टॉप को पहनकर जा सकती हैं। इस तरह के टॉप दिखने में शर्ट की तरह होते हैं, लेकिन यह असल में टॉप होते हैं। इसे आप क्रीम या वाइट कलर की पेंट या जींस के साथ शामिल कर अपने आउटफिट को बेहतर बना सकती हैं। इस तरह का टॉप आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत दिख सकती है।

4 - 2025-08-21T165429.391

स्ट्राइप्ड शर्ट स्टाइल टॉप

अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और दोस्तों के बीच अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए आप इस खूबसूरत स्ट्राइप्ड शर्ट स्टाइल टॉप को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के टॉप भी इन दिनों काफी चर्चा में है, जो अधिकतर लड़कियों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस टॉप में आपको और भी कई कलर और साइज मिल जाएंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

2 - 2025-08-21T165427.468

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP