Sawan Outfits: सावन में नई नवेली दुल्हन पहन सकती हैं ये आउटफिट, देखें डिजाइन

सावन का महीना इस साल 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में हर कोई इस महीने के हिसाब से कपड़ों को पहनना पसंद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भगवान शिव के व्रत भी रखे जाते हैं।

sawan special outfit For newly weds women

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो व्रत रखते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो इस महीने में आने वाले त्योहारों की तैयारी करते हैं। जैसे- हरियाली तीज और रक्षा बंधन। यह महीना नई नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। अगर आप ससुराल में पहली बार सावन के व्रत रख रही हैं, तो इस दिन आप इन आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।

जरी वर्क साड़ी करें स्टाइल

Zari work saree designs

अगर आप पहली बार सावन के व्रत अपने ससुराल में रख रही हैं, तो इन दिनों में पहनने के लिए आप जरी वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी नई-नवेली दुल्हन पर अच्छी लगेगी। साथ ही, पहनने के बाद आपका लुक भी अलग नजर आएगा। इस तरह की साड़ी को आप लाल और हरे कॉम्बिनेशन के साथ खरीकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।

फ्लोर लेंथ कुर्ती करें स्टाइल

Floor length suit

सूट पहनना आप पसंद करती हैं, तो आप फ्लोर लेंथ सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट भी दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको हर तरह का पैटर्न और डिजाइन मिल जाएगा। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। साथ ही, नई दुल्हन को बार-बार साड़ी पहनने को नहीं बोलेगा। आप इस तरह के सूट मार्केट से 1,000 से 1,500 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Sawan Fashion 2024: सावन में स्टाइल करें रेड और येलो कलर सूट, देखें डिजाइंस

ट्राउजर कुर्ता सेट करें स्टाइल

Trouser pant set

आप सावन के इस पावन महीने में कुर्ता सेट भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के कुर्ता सेट हैवी वर्क वाले भी आते हैं। साथ ही, कम वर्क वाले भी आते हैं। जिसे वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा वर्क आपको कुर्ती के नेकलाइन पर मिलेगा। साथ ही, दुपट्टे पर भी हैवी बॉर्डर वर्क मिलेगा। इससे यह सूट अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार सावन में नई-नवेली बहू इन आउटफिट को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक निखरकर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: सावन के मौके पर स्टाइल करें ये ऑर्गेंजा साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP