Kurta Skirt: गणेश उत्सव में पहनें प्रिंटेड कुर्ता स्कर्ट सेट, दिखेंगी खूबसूरत

गणेश उत्सव की तैयारियां पहले काफी समय पहले से होने लगती है। ऐसे में हर कोई अपने लिए कपड़े भी पहले लेना पसंद करता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

printed kurta skirt set for ganesh festival

गणेश उत्सव महाराष्ट्र में काफी बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस उत्सव को बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग भी मनाते हैं। यह त्योहार अब दिल्ली और अन्य राज्यों में भी बनने लगा है। इसकी तैयारियां लोग पहले से ही करनी शुरू कर देते हैं, ताकि उत्सव वाले दिन वो बेहद खूबसूरत नजर आए। आप भी इस उत्सव पर पहनने के लिए अपने लिए प्रिंटेड कुर्ता स्कर्ट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।

रेड कलर प्रिंटेड कुर्ता स्कर्ट सेट (Kurta Skirt Sets)

Kurta Skirt Sets

आप इस बार गणेश पूजा के लिए रेड कलर प्रिंटेड कुर्ता स्कर्ट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ता सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आप नॉर्मल प्रिंट की जगह थोड़े हैवी प्रिंट वाले सेट को खरीदें। इसमें आपको ऊपर के कुर्ते में हैवी प्रिंट मिलेगा। नीचे की स्कर्ट आपको प्लेन मिलेगी। इसके साथ आपको दुपट्टा भी प्लेन मिलेगा। बस इसमें लेस लगी होगी। इस तरह के कुर्ता सेट को आप बाद में किसी भी पूजा या फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगा।

जरदोजी वर्क वाला कुर्ता स्कर्ट सेट

jardosi work printed suit ()

आप प्रिंटेड के साथ-साथ वर्क वाले कुर्ता स्कर्ट सेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंट के साथ वर्क मिलेगा। इस तरह के सेट को वो लोग स्टाइल कर सकते हैं, जो अपने घर में शादी के बाद पहली बार गणेश उत्सव को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस तरह के सूट सेट उनपर अच्छा लगेगा। इसके साथ आप ज्वेलरी और ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी सुंदर दिखाई देगा। इस तरह से सेट को आपको मार्केट में 1,000 से 1,200 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: अपने परफेक्ट लुक को आगे बढ़ाएं, इन मल्टी कलर कुर्ती को इस नए स्टाइल में पहनें

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती विद स्कर्ट

Skirt with kurti

आप अगर गणेश उत्सव में कई सारे रंगों को एक साथ पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए आप यह मल्टीकलर वाले कुर्ता स्कर्ट सेट को खरीद सकती हैं। इस तरह के सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें जो नेकलाइन वर्क होता है, वो और भी सुंदर दिखाई देता है। इसके साथ प्लेन स्कर्ट नीचे बॉर्डर के साथ मिलेगी। नेट का दुपट्टा इस तरह के सूट के साथ अच्छा लगेगा। इसमें भी आपको बॉर्डर प्रिंट के डिजाइन में मिलेगा। इस तरह के डिजाइन वाले सूट आपको मार्केट में 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो ये मल्टी कलर अनारकली सूट करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस तरह के सूट को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इससे आप गणेश उत्सव में अच्छी लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP