herzindagi
Multicolour dupatta style Trends

मल्टीकलर दुपट्टे को इन कुर्ती के साथ करें स्टाइल

 मल्टीकलर दुपट्टा अगर आप पहनना चाहती हैं तो इस तरह और इन कुर्ती डिजाइन के साथ इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका कुर्ती लुक और ज्यादा क्लासी लगेगा।
Editorial
Updated:- 2023-04-26, 17:40 IST

फैशन इंडस्ट्री में हर दिन कुछ ना कुछ नए बदलाव आते रहते हैं। लेकिन जब बात ट्रेडिशनल आउटफिट की आती है तो उसमें बदलाव के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी देखी जाती है। जैसे दुपट्टे के साथ एक नया लुक क्रिएट करना। अगर आप भी सिंपल सूट कैरी कर रही हैं तो ये मल्टीकलर दुपट्टे इन सेट पर काफी अच्छे लगने वाले हैं। जिनको आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

ब्लैक कुर्ती मल्टीकलर लहरिया दुपट्टा

Multicolour lehriya duptta

आप अगर प्लेन ब्लैक कुर्ती पहनने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसे में इसके साथ मल्टीकलर दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। ये ऐसे कुर्ती के साथ काफी अच्छे से जाता है। इसी के साथ झुमका इयररिंग्स और हील्स पहन सकती हैं। इससे आपका लुक ऑफिस या फेस्टिवल के लिए रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अपने एथनिक वार्डरोब में जरूर रखें यह चार चीजें, हर बार मिलेगा डिफरेंट लुक

वाइट कुर्ती बांधनी प्रिंट मल्टीकलर दुपट्टा

White colour dupatta

अगर आपको वाइट कलर कुर्ती पहनना पसंद है तो आप इसके साथ बांधनी प्रिंट दुपट्टा पहन सकती हैं। ये काफी अच्छा लुक देता है। इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए आप इसके साथ कलरफुल स्टोन इयरिंग्स, रिंग और फ्लैट सैंडल पहन सकती हैं। इसके ऑप्शन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर आसानी से मिल जाएंगे।

कुर्ती के साथ मल्टीकलर दुपट्टा

Crema colour duptta with lehriya duptta

अगर आप बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप क्रीम कलर स्ट्रेट कुर्ती पहन सकती हैं जिसके साथ आप मल्टीकलर दुपट्टा पहन सकती हैं। ये बिल्कुल इंडियन लुक लगेगा। इसके साथ आप चाहे तो हैंड बैग, सनगलासेस और इयररिंग्स पहन सकती हैं। यह लुक भी काफी अच्छा लगता है। इसको आप अपने ऑफिस या फैमिली फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सूट के ये खूबसूरत डिजाइंस आपको देंगे सेलिब्रिटीज जैसे स्टाइलिश लुक

यह विडियो भी देखें

पिंक कुर्ती के साथ मल्टीकलर दुपट्टा

पिंक कलर प्लेन कुर्ती के साथ आप मल्टीकलर दुपट्टा पहन सकती हैं। जिसके लिए आप ब्लैक शेड मल्टीकलर दुपट्टा ले सकती हैं। ये इसके साथ काफी अच्छे से जाता है। इसके साथ आप चाहे तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं जैसे -इयररिंग्स और बैंग्लस। जिसके लिए आप मार्केट और ऑनलाइन जाकर ऑप्शन सर्च कर सकती हैं।

येलो कुर्ती मल्टी कलर दुपट्टा

येलो कुर्ती आप शादी फंक्शन में मल्टीकलर दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप मल्टीकलर नेकलेस या ईयरिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को और ज्यादा क्लासी बनाता है। आप चाहे तो इसके साथ छोटे प्रिंट का कुर्ता भी पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इसके साथ स्लिंग बैग भी ले सकती हैं जिसमें आप अपना जरूरी सामान रख सकती हैं।

अगर आपको ये स्टाइल टिप्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Credit: Mynta/ Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।