हर महिला के लिए करवा चौथ के व्रत का एक अलग ही महत्व होता है। यह दिन सुहागिनों के लिए बहुत मायने रखता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए महिलाएं करवा चौथ आने के कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं, ताकि उनका करवा चौथ यादगार बन सके। महिलाएं पहले से ही अपने कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वैलरी आदि डिसाइड कर लेती हैं। बहुत-सी महिलाएं ड्रेसेस तो सिलेक्ट कर लेती हैं लेकिन उनको यह समझ नहीं आता कि ड्रेसेस का कलर कॉम्बिनेशन क्या सही होगा। अगर आपको भी करवा चौथ की ड्रेसेस के लिए कोई कलर कॉम्बिनेशन समझ नहीं आ रहा है, तो आप यहां से आइडियाज ले सकती हैं।
ब्लैक एंड रेड कॉम्बिनेशन
अगर आप करवा चौथ के दिन रेड कलर की ड्रेस पहनते- पहनते बोर हो गई हैं, तो इस बार आप रेड के साथ ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। रेड एंड ब्लैक कलर का आप लहंगा कैरी कर सकती हैं। सभी को सिंपल लहंगे के साथ मल्टी कलर ब्लाउज का ट्रेंड तो पसंद है, लेकिन आप ब्लैक एंड रेड कॉम्बिनेशन का लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, आप लहंगे के साथ मिरर वर्क वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप शिफॉन के किसी भी कलर का लहंगा पहन सकती हैं, जिसके साथ वी नेक, कोल्ड शोल्डर या ऑफ-शोल्डर डिजाइन का ब्लाउज परफेक्ट दिखेगा। (ट्राई करें ये लेटेस्ट लहंगे)
ब्लू एंड ऑरेंज कॉम्बिनेशन
आप अपनी करवा चौथ की ड्रेस के लिए ब्लू एंड ऑरेंज कॉम्बिनेशन का चुनाव कर सकती हैं। इस कलर की आप कोई भी ड्रेस बना सकती हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप इस कलर का शरारा सूट बनाएं। क्योंकि इन दिनों शरारा सूट काफी ट्रेंड में है। इसके अलावा, बाजार में इस कलर कॉम्बिनेशन के कई डिफरेंट ड्रेसेस देखने को मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Birthday Special: मलाइका अरोड़ा के 10 एथनिक लुक्स
ब्लू एंड रेड कॉम्बिनेशन
इन कलर के अलावा, आप रेड के साथ ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेसेस भी सिलेक्ट कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो इस कलर की प्लाजो और लॉन्ग कुर्ती कैरी कर सकती हैं। आपको बाजार में इस कलर की कई तरह ड्रेस आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, आप सिंपल रेड ड्रेस के साथ ब्लू दुपट्टा एकदम परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन है।
Recommended Video
येलो एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन
प्लेन येलो के साथ ग्रीन का कॉम्बिनेशन फ्रेश लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। आप इस कलर की ड्रेस को करवा चौथ पर कैरी कर सकती हैं। (करवा चौथ लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 टिप्स) आपको बाजार में इस कलर की ड्रेस आसानी से मिल जाएंगी। इस कलर के ड्रेस जितने एथनिक वियर देखने में ट्रेंडी लगते हैं, उतना ही कंफर्टेबल होते हैं। आप चाहें करवा चौथ के मौके पर ब्राइट कलर की एक्सेसरीज पहनकर यलो एंड ग्रीन शेड को डिफरेंट इफेक्ट दे सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Karwa Chauth Special: परफेक्ट करवा चौथ लुक के लिए इन टिप्स से नोज़ पियर्सिंग के बिना ही पहनें हैवी नोज़ रिंग
इस बार आप करवा चौथ पर यह कलर कॉम्बिनेशन ट्राई करें। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।