नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें तरीका

Summer Skin Care Tips For Women: अगर आप भी गर्मी के मौसम में चेहरे पर होने वाली दिक्कतों की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास उपाय को कर राहत पा सकती हैं। इस उपाय को आप आसानी से घर पर कर सकती हैं।
image

अधिकतर महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और बाकि दिक्कतों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, इन सभी परेशानियों से बचने के लिए कुछ महिलाएं बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो चेहरे को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए और होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए घरेलु उपाय का भी प्रयोग करती हैं।

गर्मियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

1 - 2025-04-15T140407.337

अगर आप भी इन सभी उपाय को कर अब थक गई हैं और चेहरे पर होने वाली दिक्कतों को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप चेहरे पर होने वाली दिक्कतों को कम कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती है। अगर आप भी उन्ही महिलाओं में से एक हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं, तो अब आप घर पर ये ख़ास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है। इसका इस्तेमाल कर आप रहत पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Pigmentation Face Pack: गुलाब की पंखुड़ी और आलू से बनाएं फेस पैक, शीबा आकाशदीप से जानें फायदे

नीम के पत्ते का करें इस्तेमाल

2 - 2025-04-15T140405.953

एक्सपर्ट ने आगे बताया की अपने चेहरे से झुर्रियों को कम करने के लिए और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आप घर पर रह कर नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को चमकदार बना सकती हैं इसके लिए आपको नीम के पत्ते को साफ पानी से धोकर इसे मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीसकर उसका पेस्ट बनाना है, इस पेस्ट को आप एक कंटेनर में निकाल लें, इसके बाद आप चाहें तो इस पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको बेहद फर्क देखने को मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

घर पर तैयार इस फेस पैक को आप अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें, इसके बाद चेहरे को सूखा कर इसे 30 मिनट के लिए फेस पर लगाकर रखें, इसके बाद हलके हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए अपने फेस को धो लें। आप एक हफ्ते में 2 इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक का इस्तेमाल करते वक्त आपको आंखों का ध्यान रखना है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Tan Removal Face Pack: इन 3 नेचुरल फेस पैक्स से पाएं गर्मियों में टैन फ्री और ग्लोइंग स्किन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP