नवरात्रि के शुरू होते ही हर कोई गरबा नाइट का प्लान करता नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर ढेर सारा डांस और मजा करने को मिलता है। इसलिए जब भी कहीं से इंवाइट आता है, तो हम सबसे पहले इस बारे में सोचते हैं कि कौन से आउटफिट को स्टाइल करें, ताकि लुक अच्छा लगे। इसके लिए आप लाइट वेट डिजाइन वाले लहंगे को खरीदकर इसे स्टाइल करें। यह पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले लहंगे को आप वियर कर सकती हैं।
आप गरबा नाइट में पहनने के लिए प्रिंटेड लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा पहनने के बाद आप अच्छे से गरबा कर पाएंगी। इसके लिए आप फोटो में नजर आने वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ब्लाउज फैंसी डिजाइन में मिलेगा। वहीं नीचे का लहंगा आपको हैवी प्रिंट में मिलेगा। लेकिन लहंगा लाइट वेट ही होगा। इसके साथ जो दुपट्टा मिलेगा वो प्लेन और प्रिंट दोनों तरह में मिल जाएगा। इसे जब आप गरबा नाइट में स्टाइल करेंगी, तो आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप खूबसूरत नजर आएंगी। ये लहंगे आपको 2,000 से 2,500 रुपये में मिल जाएंगे।
गरबा नाइट में अगर आपको अच्छे फ्लेयर्ड वाले लहंगे को स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप टाई ऐड डाई वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। यह लहंगे दिखने के साथ-साथ पहनने में भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसमें लुक भी परफेक्ट नजर आएगा। इसमें आपको प्लीटेड डिजाइन मिलेगा। दुपट्टा भी सेम डिजाइन में मिलेगा। लेकिन इसका ब्लाउज प्लेन मिलेगा। जिसे आप अपनी पसंद के डिजाइन के हिसाब से तैयार करके वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ पहनने के लिए रेडीमेड ब्लाउज भी स्टाइल कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Borders Ideas: सिंपल लहंगे को हैवी लुक देने के लिए लगाएं ये बॉर्डर, देखें डिजाइंस
गरबा नाइट में खूबसूरत दिखने के लिए आप बांधनी प्रिंट लाइट वेट लहंगे को भी वियर कर सकती हैं। यह लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर दिखाई देता है। लहंगे के साथ आप प्लेन ब्लाउज को वियर करें। लेकिन दुपट्टा सेम प्रिंट का वियर करें, ताकि लुक में एक ग्रेस ऐड हो सके। इस तरह के लहंगे को आप आगे भी किसी और फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं, ताकि लुक परफेक्ट नजर आए। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपका लुक खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: बहन की शादी में बेस्ट दिखने के लिए सारा तेंदुलकर के पहनें लहंगे आएंगे काम, देखें डिजाइंस और करें री-क्रिएट
इस बार गरबा नाइट के लिए स्टाइल करें ये लाइट वेट लहंगे। इसमें आप भी खूबसूरत दिखेंगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।