herzindagi
image

Nose Pin Designs: गरबा लुक को ट्रेडिशनल टच देंगी ये नोज पिन, देखें डिजाइंस

गरबा लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए आप नोज पिन के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको अपनी नाक के शेप का ध्यान रखना है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किस तरह के आउटफिट को वियर कर रही हैं, ताकि नोज पिन अच्छी लगे।
Editorial
Updated:- 2025-09-17, 19:37 IST

नवरात्रि के दिनों में गरबा में जाना हम सभी को पसंद होता है। यहां पर जाने के लिए लड़कियां अक्सर अलग-अलग तरह के कपड़ों को स्टाइल करती हैं, लेकिन कपड़ों के साथ-साथ जरूरी है कि आप ज्वेलरी भी अलग डिजाइन वाली चूज करें, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए। इस बार आप गरबा में आउटफिट के साथ पहनने के लिए ट्रेंडी डिजाइन वाली नोज पिन को खरीदें। नोज पिन में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिसे पहनने के बाद आपके चेहरा ही अलग दिखने लगेगा। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।

गरबा में आउटफिट के साथ पहनें ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन

जब भी हम कुछ सिल्वर या मल्टी कलर के आउटफिट को स्टाइल करते हैं, तो इसके साथ ऑक्सीडाइजड डिजाइन वाल ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। ऐसे ही आप नोज पिन को वियर कर सकती हैं। नोज पिन में आपको कई सारे ट्रेंडी डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। बस आपको खरीदते समय अपने नाक की शेप का खास ध्यान रखना है। साथ ही इसे मेकअप और कपड़ों को स्टाइल करने के बाद वियर करना है। इस तरह की नोज पिन पहनकर आपके चेहरे की रौनक और ज्यादा बढ़ जाएगी।

1 - 2025-09-17T163037.087

गरबा में आउटफिट के साथ स्टाइल करें कलरफुल डिजाइन वाली नोज पिन

अगर नोज पिन पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की नोज पिन में आपको मल्टी कलर मिल जाएंगे। ऐसे में यह सभी आउटफिट के साथ पहनी जा सकती है। इस तरह की नोज पिन आपको छोटे और बड़े हर तरह के साइज में मिल जाएगी। जिसे स्टाइल करके आप अलग ही लगेंगी। इसे एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

2 - 2025-09-17T163038.836

इसे भी पढ़ें: फेस शेप के अनुसार चुनें नोज पिन, मिलेगा परफेक्ट लुक

यह विडियो भी देखें

गरबा नाइट के आउटफिट के साथ स्टोन वर्क नोज पिन करें स्टाइल

गरबा नाइट लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्टोन वर्क नोज पिन को स्टाइल करें। इस तरह की नोज पिन को आप साड़ी या लहंगा हर किसी के साथ वियर कर सकती हैं। इसे आप अलग-अलग शेप वाले डिजाइन में ले सकती हैं। इस तरह की नोज पिन लंबी नाक पर अच्छी लगेगी। साथ ही यह आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप दोबारा भी वियर कर सकती हैं।

3 - 2025-09-17T163035.105

इसे भी पढ़ें: Oxidised Nose Pin के Designs: इंडियन-वेस्टर्न लुक में दिखना है स्मार्ट, ट्राई करें ये 5 ऑक्सीडाइज नोज पिन डिजाइन

इस बार गरबा नाइट में लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इन नोज पिन को स्टाइल कर सकती हैं। नोज पिन में आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra Rubans, Tanusha Jewels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।