Palazzo Designs: हाइट है कम या दिखना चाहती हैं लंबी? प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके लिए रहेंगे परफेक्ट, कुर्ती के साथ करें ट्राई

अपने लुक में जान डालने के लिए आपको बॉडी टाइप के अनुसार ही डिजाइन और फैब्रिक को चुनना चाहिए। वहीं इसके लिए आप लेटेस्ट फ्शिओं ट्रेंड का भी खास ख्याल रखें।

latest palazzo designs to look tall

कुर्ती लुक में जान डालने के लिए हम इसे काफी तरह से स्टाइल करते हैं। बदलते दौर में आज भी कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए कई तरह से स्टाइल किया जाता है। वैसे तो कुर्ती को आकर्षक लुक देने के लिए जीन्स, पजामी को पहनते हैं।

आजकल की बात करें तो कुर्ती के साथ में पहनने के लिए आप प्लाजो को स्टाइल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती के साथ में पहनने के लिए प्लाजो के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

लेयर डिजाइन प्लाजो

layer design palazzo

लेयर वाले डिजाइन में आपको कई फैंसी तरह के प्लाजो डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें ज्यादातर 3 से 4 लेयर्स बनाई जाती है और इसे पेप्लम या शॉर्ट स्टाइल की कुर्ती के साथ ही पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आपके लुक को मॉडर्न बनाने में इस तरह का डिजाइन बेस्ट रहता है।

इसे भी पढ़ें:खूब जचेंगे शॉर्ट कुर्ती वाले सूट के ये खास डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

लेस डिजाइन प्लाजो

lace design palazzo

सिंपल प्लाजो को फैंसी लुक देना चाहती हैं तो इस तरह के लेस डिजाइन प्लाजो को वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप बारीक डिजाइन की लेस भी चुन सकती हैं। इसके अलावा आपको चौड़े पट्टी में भी गोटे वाली डिजाइन की लेस मिल जाएगी। यह आपको लगभग 30 से 50 रुपये प्रति मीटर मार्केट में मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

चिकनकारी डिजाइन प्लाजो

chikankari design

चिकनाकरी वर्क प्लाजो को प्रिंटेड से लेकर प्लेन डिजाइन की कुर्तियों के साथ में पहना जा सकता है। इसके लिए आपको मार्केट में रेडीमेड डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो इस तरह से चिकनकारी डिजाइन की लेस को भी सिंपल या प्रिंटेड डिजाइन के प्लाजो में लगवा सकते हैं।

अगर आपको नेक के ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:mangoosekart, apellefashion, fashor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP