देश में ईद का त्यौहार मनाया जाने वाला हैं और इस खास मौके पर अगर आप एक न्यू लुक चाहती हैं तो ये आर्टिकल में आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेसेस के कुछ साड़ी लुक दिखाएंगे और इस साड़ी डिजाइंस से आप इस बात का आइडिया ले सकती हैं कि ईद के मौके पर किस तरह साड़ी पहने। वहीं इस तरह की साड़ी में जहां आप खूबसूरत लगेंगी तो वहीं आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी
ईद के मौके पर इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह की साड़ी कई सारे कलर ऑप्शन और डिजाइन में मिल जाएंगी जिन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं। वहीं इस साड़ी के साथ अप फुटवियर में हील्स पहन सकती हैं या फिर फ्लैट्स भी वियर कर सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप इस साड़ी के साथ चोकर भी स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी आप बाजार से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी आप इस तरह की साड़ी आपको 1000 तक की कीमत में मिल जाएंगी।
नेट साड़ी
न्यू लुक के लिए आप इस तरह की नेट वाले साड़ी भी वियर कर सकती हैं। यह नेट वाली साड़ी ब्लू कलर में हैं और इस नेट को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं इस साड़ी के साथ आप सिल्वर चूड़ियां या फिर इस आउटफिट के मैचिंग चूड़ी भी वियर कर सकती हैं साथ ही इस साड़ी के साथ आप हीस्ल पहन सकती हैं। यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों में सस्ते दाम में मिल जाएंगी और ये साड़ी आप 1200 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
ओम्ब्रे साड़ी
इस तरह की ओम्ब्रे साड़ी भी आप ईद पर पहन सकती हैं। वहीं इस तरह की साड़ी में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपक लुक भी रॉयल नजर आएगा। इस साड़ी के साथ आप मैचिंग जुती या फ्लैट्स पहन सकती हैं। वहीं इस साड़ी को आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल जाएंगी जिन्हें आप 1500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :साड़ी में दिखना चाहती हैं लाजवाब तो कैटरीना कैफ से लें इंस्पिरेशन
अगर आपको साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों