Kurti Designs: नवरात्रि में सिंपल दिखना है तो काम आएंगी ये कुर्तियां, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

Kurti Styling Tips: कुर्ती को स्टाइल करने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की ज्वेलरी को आप स्टाइल कर सकती हैं।

 
simple kurti designs for navratri

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में हम ज्यादातर कपड़े इस तरह के चुनते हैं, जो स्किन फ्रेंडली हो। इसके लिए कॉटन की कुर्तियां या किसी पतले स्किन फ्रेंडली फैब्रिक को चुना जा सकता है। कुर्तियों के कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन भी मिल जाएंगे।

नवरात्रि आने वाली है और इस मौके पर सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए आप कुर्ती को कई तरीके से पहन सकती हैं। तो आइये देखते हैं कुर्ती के नए डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

अंगरखा डिजाइन कुर्ती

angrakha design kurti

सिंपल कुर्ती को फैंसी बनाने के लिए आप इस तरह से साइड में डोरी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे अंगरखा डिजाइन कहा जाता है। इसमें आप लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कलीदार लुक भी दे सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप प्लाजो पैन्ट्स के साथ पहन सकती हैं। नेकलाइन के लिए आप बारीक डिजाइन की लेस लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

short kurti design

शॉर्ट कुर्ती को वैसे तो जीन्स के साथ डेली वियर में पहना जाता है, लेकिन इसे आप नवरात्रि के अवसर पर धोती के साथ भी पहन सकती हैं। बिना दुपट्टे वाला यह लुक कैरी करने में काफी ज्यादा कम्फ़र्टेबल लुक देने में मदद करेगा। इस तरह शॉर्ट कुर्ती में आजकल काफ्तान, सिंपल स्ट्रैट और फ्रॉक डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

फ्लेयर कुर्ती डिजाइन

flare kurti design

फ्लेयर में आपको कई तरह की अलग-अलग लेंथ की कुर्ती मिल जाएंगी। इसमें ज्यादातर एंकल लेंथ कुर्तियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरीके की कुर्ती को आप पैन्ट्स या रेडीमेड प्जामी के साथ पहन सकती हैं। नेकलाइन के लिए चाहे तो फैंसी लुक के लिए आप वी-नेक डिजाइन बनवा सकती हैं।

अगर आपको कुर्ती के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: ajio, flipkart, everbloom, kaapod, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP