वी-नेक ब्लाउज के साथ इस तरह से करें ज्वेलरी को स्टाइल

ट्रेडिशनल लुक को आकर्षक बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे के हिसाब से ही ज्वेलरी को चुनना जरूरी होता है। इसके अलावा आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की भी जानकारी रखना जरूरी है।
Updated:- 2023-02-22, 13:42 IST
how to style jewellery with v neck blouse in hindi

खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं की केवल आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की सभी चीजें स्टाइल करें बल्कि ट्रेडिशनल लुक को खास उसकी स्टाइलिंग करने का तरीका भी बनाता है। वहीं आजकल वी-नेक ब्लाउज काफी चलन में नजर आ रहा है। देखने में ये डिजाइन काफी युनिक और स्टाइलिश भी नजर आता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस तरह के ब्लाउज के साथ ज्वेलरी को स्टाइल करने का भी एक तरीका होता है ताकि आप स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आए।

अगर आप भी वी-नेक ब्लाउज के साथ ज्वेलरी स्टाइल करते समय कंफ्यूज हो जाती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं वी-नेक ब्लाउज के साथ ज्वेलरी को स्टाइल करने की अमेजिंग टिप्स ताकि आप नजर आए अप-टू-डेट।

मिनिमल ज्वेलरी लुक

minimal jewellery look

कई बार हम कम से कम ज्वेलरी को स्टाइल करना पसंद करते हैं। बता दें कि अगर आप भी इसी तरह मिनिमल ज्वेलरी को ही कैरी करना पसंद करती हैं तो इसके लिए केवल डायमंड स्टड्स इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

हैवी चोकर के साथ

heavy choker

वी-नेक ब्लाउज के साथ आप हैवी चोकर सेट को भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही आप गोल डिजाइन वाले मैचिंग इयररिंग्स को भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप हैवी चोकर नहीं स्टाइल करना चाहती हैं तो डबल डिजाइन वाले गले से लगे चोकर के साथ लंबी चैन वाले नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। (इयररिंग्स के नए डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें :  दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये पायल डिजाइंंस

इयररिंग्स को करें स्किप

no earrings look

वहीं अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो इयररिंग्स को स्किप कर केवल मैचिंग चोक को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो मल्टी-लेयर वाले चोकर को भी चुन सकती हैं और स्टाइल कर सकती हैं।  (हूप इयररिंग्स के नए डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : कुंदन वर्क वाले इयररिंग्स के ये डिजाइंस हैं लेटेस्ट, देखें तस्वीरें

अन्य टिप्स

किसी भी ज्वेलरी को स्टाइल करने से पहले आप आउटफिट के पैटर्न और डिजाइन को एक बार ध्यान से जरूरी समझें ताकि आपका पूरा लुक आपस में मैच करें और कोई भी स्टाइल की हुई चीज खूबसूरती के साथ हाइलाइट होकर नजर आए।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये वी-नेक ब्लाउज के साथ ज्वेलरी को स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।