कफ्तान कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है और न्यू लुक पाने के लिए महिलाएं इसे कई सारे मौकों स्टाइल करना पसंद करती हैं। ये आउटफिट कई सारे खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्टऑप्शन हो सकता है। लेकिन, अगर इस आउटफिट में आपको ग्लैमरस अवतार चाहिए, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टाइलिंग आइडियाज को फॉलो कर सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ कफ्तान कुर्ती दिखा रहे हैं, साथ ही, इन्हें कब और किस तरह स्टाइल करें, ऐसी कुछ टिप्स भी देंगे। इन टिप्स को फॉलो करने से जहां आपका लुक ग्लैमरस नजर आएगा, तो वहीं आप भीड़ से भी अलग दिखेंगी।
मिरर वर्क कफ्तान कुर्ती
किसी पार्टी में शामिल होने के दौरान आप इस तरह की मिरर वर्क कफ्तान कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत मिरर वर्क किया हुआ है, साथ ही, ये राउंड नेक डिजाइन में आती है। इस तरह की कफ्तान कुर्ती को स्टाइल करने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा और इसे आप कई सारे कलर ऑप्शन्स में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस कफ्तान कुर्ती में अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप हैवी ज्वेलरी न पहनकर सिंपल नेकलेस पहनें। वहीं, फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ऑफिस में ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले ऑर्गेंजा सूट स्टाइल करके पाएं क्लासी और प्रोफेशनल लुक
प्रिंटेड कफ्तान कुर्ती
अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रही हैं या फिर किसी फैमिली फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं, तो आप इस तरह की प्रिंटेड कफ्तान कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक एकदम अलग और खास नजर आएगा, साथ ही, आप खूबसूरत भी दिखेंगी। इस कुर्ती को आप कई सारे कलर ऑप्शन्स में खरीद सकती हैं जो आपको सस्ते दाम में आसानी से मिल जाएंगी।
इस कुर्ती के साथ अपने लुक को स्टाइलिश टच देने के लिए आप झुमके पहन सकती हैं और फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट कफ्तान कुर्ती
शादी या किसी फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कफ्तान कुर्ती पहन सकती हैं। यह कुर्ती फ्लोरल पैटर्न में है और इस तरह की कुर्ती को स्टाइल करने के बाद आपका लुक भीड़ से अलग नजर आएगा। यह कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ सस्ते कीमत में मिल सकती है।
इस कफ्तान कुर्ती के साथ आप स्टोन वर्क झुमके पहन सकती हैं, साथ ही हाथों में कंगन या चूड़ियां स्टाइल कर सकती हैं।
ये लेटेस्ट डिजाइन वाली कफ्तान कुर्ती और स्टाइलिंग आइडियाको अपनाकर आपग्लैमरस और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Organza Suit: दिवाली पार्टी में ब्यूटीफुल लुक के लिए स्टाइल करें ये ऑर्गेंजा सूट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों