Karwa chauth hairstyle: करवा चौथ पर बनाएं फ्लावर के साथ ये हेयरस्टाइल

अगर आप करवा चौथ पर अपने हेयर स्टाइल को आकर्षित बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 
Trendy hair style for women
Trendy hair style for women

Hairstyles Ideas: आजकल लड़कियां जितना फोक्स अपने आउटफिट पर करती हैं। उतना ही अपने मेकअप और हेयर स्टाइल पर ध्यान देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पूरा लुक परफेक्ट लगता है। करवा चौथ आने वाला है ऐसे में अगर आप अपने आउटफिट के साथ बनाने के लिए हेयर स्टाइल सर्च कर रही हैं तो इसके लिए यहां बताए गए ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए बालों में अलग-अलग तरह से फ्लावर लगा सकती हैं। इससे भी आपका हेयर स्टाइल परफेक्ट लगता है। इस बार आप यहां बताए गए फ्लावर के साथ इन हेयर स्टाइल को ट्राई करें और करवा चौथ लुक में चार चांद लगाएं।

वेवी बन हेयर स्टाइल

Waves bun hairstyle

हर महिला चाहती है कि वो करवा चौथ पर खूबसूरत लगे। इसके लिए आप वेवी बन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मोगरे का गजरा काफी अच्छा लगता है। इसके लिए पहले आपको अपने बालों में मशीन से वेव बनाने हैं। फिर एक-एक लेयर को ट्विस्ट करके पिन से सेट करना है। अब इसमें बॉबी पिन की मदद से गजरा लगाना है। इसके लिए आप सिंगल लेयर वाला गजरा भी ले सकती हैं। वरना डबल लेयर गजरा भी लगा सकती हैं, आगे की तरफ थोड़े से बाल निकालें। फिर मांग में सिंदूर भरें और फटाफट रेडी हो जाएं। इस हेयर स्टाइल को बनाने में आपको बस 15 मिनट का समय लगेगा।

ओपन कर्ल हेयर स्टाइल

Open curl hairstyle

अगर आपको ओपन हेयर स्टाइल रखना पसंद है तो इसके लिए आप कर्ल हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी कर्ल बालों (फेस्टिव सीजन हेयर स्टाइल) में बनाने हैं। फिर दोनों साइड को ट्विस्ट करके पीछे की तरफ पिन की मदद से सेट करना है। अब इसमें थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर बेबी ब्रीथ बालों में लगाना है। आप चाहे तो इसमें स्टोन या मिरर लगा सकती हैं। इससे भी हेयर स्टाइल अच्छा लगता है। इसमें आप चाहे तो बीच के पार्टिशन करके हेयर स्टाइल बना सकती हैं वरना साइड पार्टिशन करके भी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 3 इजी हेयर स्टाइल से आप अपने लुक को बना सकती हैं क्लासी

साइड ब्रेड हेयर स्टाइल

Side braid hairstyle

अगर आपको सिंपल हेयर स्टाइल बनाने का मन है तो इसके लिए आप साइड ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए आपको उल्टी साइड बालों (लंबे चेहरे के लिए हेयर स्टाइल) का पार्टिशन करना है। फिर उस साइड को ट्विस्ट करना है और पिन की मदद से सेट करना है। सीधी साइड वाले बालों को खुला छोड़ दें। फिर ट्विस्ट की गई साइड में रोज फ्लावर या फिर ऑर्चिड फ्लावर लगा सकती हैं। ये भी काफी खूबसूरत लगता है।

HZ Tips: इस तरीके के हेयर स्टाइल को आप सूट के साथ बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: चाहिए परफेक्ट हेयरस्टाइल तो अपनाएं यह आसान हैक्स

इस तरीके से आप करवा चौथ पर अपने हेयर स्टाइल को नया लुक दे सकती हैं। इससे लुक और क्लासी और ट्रेडिशनल लगेगा।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP